फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Janmabhoomi party Dinesh Sharma accused the other party of threatening him

UP: जन्मभूमि पक्षकार दिनेश शर्मा को मिली धमकी, दूसरे पक्षकार पर लगाया ये अरोप; सीएम योगी से की शिकायत

Sun, 07 Jul 2024 10:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Jul 2024 10:08 AM IST
सार

श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। दिनेश शर्मा ने दूसरे पक्षकार पर ये धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में सीएम योगी से एक्स पर शिकायत की है। 
 

विज्ञापन
Janmabhoomi party Dinesh Sharma accused the other party of threatening him
श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने जन्मभूमि के ही एक पक्षकार पर जान से मारने धमकी देने का आरोप लगाया है। दिनेश शर्मा का कहना है कि उन्होंने पिछले दिनों असदुद्दीन ओवैसी को लेकर एक बयान दिया था। इस बयान के विरोध में पक्षकार ने धमकी दी है। इस संबंध में सीएम योगी आदित्यनाथ को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शिकायत की है। वे इस मामले में मुकदमे के लिए पुलिस को तहरीर देंगे।
विज्ञापन


दिनेश शर्मा का आरोप है कि उनको धमकी देने वाले पक्षकार ने शनिवार सुबह 11 बजे करीब व्हाट्सएप पर मैसेज किए थे। बता दें कि दिनेश शर्मा मूल रूप से गोवर्धन थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ भी पिछले दिनों शहर के थाना गोविंद नगर में मोहम्मद पैगंबर को लेकर एक बयान देने के संबंध में मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


इसके बाद प्रशासन में उनके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की थी। इधर दिनेश शर्मा द्वारा पक्षकार पर आरोप लगाया जा रहा है उसके खिलाफ भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक जिले में आपराधिक मुकदमों की भारी भरकम सूची है। हाल में उक्त पक्षकार पर गोविंद नगर थाने में एक कर की लेनदेन के संबंध में धोखाधड़ी का मुकदमा भी दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed