फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jam was imposed for one hour demanding compensation

Mathura: दो संविदाकर्मियों की करंट से माैत..शवों को लेकर बिजलीघर पहुंचे परिजन, भाग गए अधिकारी; लगाया जाम

Sat, 28 Jun 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 28 Jun 2025 12:52 AM IST
सार

दो संविदाकर्मियों की माैत के परिजन शवों को लेकर बिजलीघर पहुंच गए। भीड़ को देख विद्युत विभाग के अधिकारी ताला लगाकर भाग खड़े हुए। माैके पर पुलिस ने पहुंचकर हालात संभाले।

विज्ञापन
Jam was imposed for one hour demanding compensation
लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार को करंट लगने से दो संविदा कर्मियों की माैत के बाद शव को लेकर परिजन कैंट बिजली घर पहुंच गए। यहां विद्युत अधिकारी लोगों की भीड़ देख कार्यालय का ताला लगाकर भाग गए। इससे मृतक के परिजन और लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने आगरा-मथुरा मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। इसके कारण वाहनों का आवागमन बाधित हुआ। सूचना पर एसपी सिटी सर्किल का फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। एसपी ने विद्युत निगम के अधिकारियों से वार्ता कर उन्हें कार्यालय बुलाया। दोनों पक्षों में वार्ता होने के बाद परिजन ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन


एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि वृंदावन में मीटर का कार्य करने वाले विद्युत निगम के दो संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। परिजन ग्रामीणों के साथ दोनों के शव को एंबुलेंस में रखकर कैंट बिजली घर पहुंच गए। उन्होंने एंबुलेंस को आगरा-मथुरा मार्ग पर खड़ा करके जाम लगा दिया। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

सूचना मिलने पर वह सीओ सिटी भूषण वर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक सदर आनंद कुमार शाही, सिविल लाइन चौकी प्रभारी अरविंद कुमार समेत सर्किल का फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजन से बात की तो परिजन ने मुआवजा मिलने और मौत के जिम्मेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद ही जाम खोलने की बात कही। 

मौके पर पहुंचे निगम के अधिकारियों ने मुआवजे और दोषी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीणों ने जाम खोला। इससे पूर्व करीब एक घंटे तक आगरा-मथुरा मार्ग पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा। पुलिस ने टैंक चौराहे से रूट डायवर्ट करके शहर की ओर वाहनों का प्रवेश कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed