फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Infection spread in Chaitanya Vihar Ashray Sadan, seven mothers turned positive

चैतन्य विहार आश्रय सदन में फैला संक्रमण, सात माताएं निकलीं पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
Infection spread in Chaitanya Vihar Ashray Sadan, seven mothers turned positive
मथुरा। वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित महिला आश्रय सदन में कोरोना संक्रमण फैल गया है। यहां रहने वाली सात वृद्ध माताओं में कोरोना की पुष्टि हुई है। इन सभी को आइसोलेशन में रखा गया है। आश्रय सदन की माताओं के संक्रमित मिलने के बाद सदन में आने जाने वालों के लिए पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बुधवार को जनपद में कोरोना संक्रमण के 8 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें सात वृंदावन के आश्रय सदन में रहने वाली वृद्ध माताएं हैं। इनमें 65 वर्षीय, 75 वर्षीय, 70 वर्षीय, 75 वर्षीय 45 वर्षीय, 72 वर्षीय, 19 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। साथ ही मथुरा के कृष्णापुरी निवासी 80 वर्षीय वृद्धा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

वृंदावन के महिला आश्रय सदन में बढ़े संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन परेशान है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जहां राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों में जुटे हैं, वहीं महिला आश्रय सदन में रह रहीं महिलाओं के संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग में चिंता बढ़ी है। जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति से मिलने का था कार्यक्रम
वृंदावन के चैतन्य विहार आश्रय सदन की दो सौ महिलाओं और कर्मचारियों के पिछले दिनों सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। इसके बाद बुधवार को आई रिपोर्ट में सात महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि 27 जून को वृंदावन आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कृष्णा कुटीर दौरे में चैतन्य विहार आश्रय सदन की माताओं को भी बुलाया गया था लेकिन संक्रमण फैलने के बाद कार्यक्रम में बदलाव होने की संभावना है।

कृष्णा कुटीर की अन्य माताओं की रिपोर्ट निगेटिव
नगला रामताल स्थित कृष्णा कुटी की माताओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट आ गई है। कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि कृष्णा कुटीर में महिलाओं के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उनके संपर्क में आने वालों के अलावा अन्य महिलाओं के लगभग 160 सैंपल लिए गए थे। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed