फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Indigenous cattle breeds genetically improved, increasing milk productivity

Mathura News: देशी नस्ल की गोवंश का होगा अनुवांशिक सुधार, बढ़ेगी दुग्ध उत्पादकता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Indigenous cattle breeds genetically improved, increasing milk productivity
समझौता के दौरान मौजूद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और अन्य गणमान्य।
मथुरा। प्रदेश में देशी नस्ल की गायों के संरक्षण और उनकी दुग्ध उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। राज्य के चार पशु चिकित्सा एवं कृषि विश्वविद्यालयों ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में गुजरात की प्रसिद्ध बनास डेयरी के साथ महत्वपूर्ण समझौता किया है। इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक प्रगति के माध्यम से स्वदेशी गोवंश का अनुवांशिक सुधार करना और पशुपालकों की आय में वृद्धि करना है।
विज्ञापन

इस समझौते के तहत प्रदेश में देशी नस्लों के गोवंश (गिर, साहिवाल और थारपारकर व अन्य) के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। देशी नस्लों में रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है लेकिन दुग्ध उत्पादकता कम होने के कारण पशुपालक इनसे विमुख हो जाते हैं। अब बनास डेयरी के तकनीकी सहयोग से विश्वविद्यालयों में संयुक्त शोध, संकाय आदान-प्रदान तथा ज्ञान-साझाकरण मंचों को बढ़ावा मिलेगा ताकि वैज्ञानिक अनुसंधान को डेयरी क्षेत्र की व्यवहारिक आवश्यकताओं से जोड़ा जा सके। यह समन्वय पशु विज्ञान और डेयरी प्रबंधन में नवाचार एवं तकनीकी उन्नति को गति देगा। इस समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर के दौरान प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व चारों विवि के कुलाधिपति और गुजरात विधानसभा अध्यक्ष व बनास डेयरी के चेयरमैन शंकर चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

रोजगार के खुलेंगे द्वार

वेटरनेरी विवि के प्रोफेसर डीडी सिंह ने बताया कि बनास डेयरी एशिया की सबसे बड़ी दुग्ध डेरियों में से एक है। यह यूपी के पशुपालकों को बाजार और तकनीक दोनों उपलब्ध कराएगी। इस एमओयू से यह सुनिश्चित होगा कि गांवों में पलने वाली देशी गाय अब घाटे का सौदा नहीं रहेंगी। अनुवांशिक सुधार के बाद जब दूध की मात्रा बढ़ेगी तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सीधा संबल मिलेगा। यह कदम प्रदेश में श्वेत क्रांति को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed