फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Independence Day celebrated with pomp in Mathura

Mathura: आजादी के जश्न में डूबी तीर्थनगरी, स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को किया गया नमन

Tue, 15 Aug 2023 06:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 15 Aug 2023 06:27 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस पर तीर्थनगरी मथुरा आजादी के जश्न में डूबी नजर आई। इस मौके पर ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को नमन किया गया। 

विज्ञापन
Independence Day celebrated with pomp in Mathura
Mathura: आजादी के जश्न में डूबी तीर्थनगरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा में मंगलवार को 77वां स्वतंत्रता दिवस जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। मथुरा आजदी के जश्न में ऐसा डूबा कि हर घर, चौराहे, कार्यालय पर स्वाभिमान के साथ तिरंगा फहराया गया। सभी सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया गया। चौराहों पर मिष्ठान वितरण हुआ। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। 

विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने कचहरी में ध्वजारोहण किया। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। इसके बाद विजय स्तंभ पर ज्ञात-अज्ञात शहीदों को नमन कर पुष्प अर्पित कर पौधरोपण किया गया। पुलिस लाइन में एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने ध्वजारोहण किया। क्रांतिकारियों एवं शहीदों की याद में अधिकारियों द्वारा भाषण दिए गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: 'साहब! प्रॉपर्टी डीलर ने जहर देकर बेटे को मार दिया'...और बिलख पड़े परिजन, पुलिस कर रही जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का राष्ट्रीय पर्व अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को स्मरण कराता है। अमर सेनानियों के बलिदान से प्रेरणा लेकर नये विचारों एवं नये संकल्प के साथ आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करें। अपर आयुक्त कंचन शरण ने कहा कि हमें समय के साथ-साथ अपनी सोच को भी बदलना होगा। 

एसएसपी ने कहा कि राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पण एवं नमन करते हुए कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि स्वतंत्र भारत में जन्मे हैं। हमें उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए, बल्कि पूर्ण दायित्व, ईमानदारी, निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। इसके बाद अधिकारियों/कर्मचारियों को मिठाई वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई। परेड ग्राउंड में वृक्षोरोपण किया गया। 

यह भी पढ़ेंः- Agra: अस्पताल में दवाएं कम...डॉक्टर लिख रहे महंगी वाली, आदेश के बाद भी जेनेरिक दवाएं नहीं लिखते

 

Independence Day celebrated with pomp in Mathura
Mathura: स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को किया गया नमन - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी द्वारा  पुलिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक उप्र का प्रशंसा चिन्ह, यूपी 112 कर्मियों को प्रशस्ति पत्र, शहीदों के परिजनों को सम्मानित व पुलिस पेंशनरो को सम्मानित किया गया। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी रिफाइनरी नगर की बहनों द्वारा पुलिसकर्मियो को राखी बांधी गई। समाज में शान्ति व सुरक्षा बनाने के लिए ईश्वरी मदद मिलने के लिए शुभकामनाए दी। 

इसके अलावा कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। महानगर कार्यालय पर झंडा रोहण किया गया। इसके अलावा एमवीडीए, इनकम टैक्स, सेल टैक्स, नगर निगम, आरटीओ, रेलवे, रोडवेज, कृषि विभाग, वन विभाग, जिला पंचायत आदि कार्यालयों में ध्वजारोहण कर मिठाई वितरण किया गया। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: 'बेटा मैं मरने जा रही हूं...और मां ने कर ली आत्महत्या', फोन पर मौत की आहट सुनकर भी कुछ न कर सका पुत्र

 

पुलिस महानिदेशक उप्र का प्रशंसा चिन्ह पाने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी

  • इंस्पेक्टर जैंत अजय वर्मा (सिल्वर पदक)
  • आरक्षी सोनू भाटी (सिल्वर पदक)

यूपी 112 के इन कर्मियों को मिला प्रशस्ति पत्र

  • मुख्य आरक्षी राजकुमार
  • मुख्य आरक्षी प्रशांत कुमार
  • आरक्षी दुर्गेश कुमार 
  • आरक्षी अनुज कुमार
  • आरक्षी चालक दिनेश कुमार
  • होमगार्ड चालक प्रेम सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed