{"_id":"64db5bcca3d2d9c92403c1b7","slug":"family-member-accused-property-dealer-of-killing-young-man-by-poisoning-him-in-mathura-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: 'साहब! प्रॉपर्टी डीलर ने जहर देकर बेटे को मार दिया'...और बिलख पड़े परिजन, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: 'साहब! प्रॉपर्टी डीलर ने जहर देकर बेटे को मार दिया'...और बिलख पड़े परिजन, पुलिस कर रही जांच
Tue, 15 Aug 2023 04:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 15 Aug 2023 04:34 PM IST
सार
मथुरा में युवक की मौत पर परिजन ने पुलिस से कहा कि साहब! प्रॉपर्टी डीलर ने जहर देकर बेटे को मार दिया है। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
थाना रिफाइनरी , मथुरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार को युवक की मौत हो गई। इससे घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से बात करके घटना की जानकारी ली। परिजन ने जहर देकर हत्या करने की बात कही। इस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के बड़गाम गांव की है। गांव निवासी संजय दीक्षित (40) की बीती रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन फानन उसे लेकर स्वर्ण जयंती हॉस्पीटल पहुंचे। यहां कोई इलाज के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ। कुछ ही घंटे में उसने दम तोड़ दिया। इससे परिजन रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP News: 'बेटा मैं मरने जा रही हूं...और मां ने कर ली आत्महत्या', फोन पर मौत की आहट सुनकर भी कुछ न कर सका पुत्र
विज्ञापन
परिजन ने गांव के ही रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर पर जहर देकर हत्या करने की शक जाहिर किया है। वह घर पर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।