फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   incrochment, mahavan, mathura, sdm

दबंगों के कब्जे से मुक्त कराई गई 25 करोड़ की जमीन

Fri, 19 Jun 2020 05:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
incrochment, mahavan, mathura, sdm
महावन तहसील क्षेत्र में अवैध कब्जा हटवाती राजस्व टीम - फोटो : MATHURA
मथुरा। नगर पंचायत महावन की 15 बीघा जमीन को तहसील प्रशासन ने दबंगों के कब्जे से मुक्त करा दिया है। इस जमीन की बाजार की कीमत करीब 25 करोड़ से अधिक है। यह कार्रवाई एसडीएम महावन के निर्देश पर अमल में लाई गई।
विज्ञापन

दस दिन पहले नगर पंचायत महावन के अधिशासी अधिकारी ने एसडीएम महावन आईएएस जग प्रवेश को पत्र के माध्यम से सरकारी जमीन पर दबंगों द्वारा अनाधिकृत कब्जा किए जाने की जानकारी दी थी। एसडीएम आईएएस जग प्रवेश ने एक टीम का गठन किया। इसमें कानूनगो राधे बिहारी, लेखपाल चुन्नी लाल और योगेंद्र भरंगर को सरकारी जमीन को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

तहसील की राजस्व टीम ने 3.70 हेक्टेयर यानी लगभग 15 बीघे सरकारी जमीन पर कब्जा पाया। इसकी कीमत सर्किल रेट के मुताबिक 17 करोड़ 3 लाख एवं 38 हजार है, जबकि मार्केट रेट लगभग 25 करोड़ आंकी गई है। राजस्व टीम ने इस जमीन को दबंगों से खाली कराते हुए इस भूमि की तारबंदी का कार्य भी पूरा हो चुका है। एसडीएम आईएएस जग प्रवेश ने बताया कि तीन दिन की कार्रवाई के बाद जमीन कब्जा मुक्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed