{"_id":"586fe7cf4f1c1bcf571591e8","slug":"incomplete-wish-of-opening-art-school-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में आर्ट स्कूल खोलने की तमन्ना रह गई अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में आर्ट स्कूल खोलने की तमन्ना रह गई अधूरी
अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
ओम पुरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के प्रख्यात अभिनेता पद्मश्री ओम पुरी की कृष्ण नगरी में आर्ट स्कूल खोलने की तमन्ना अधूरी रह गई। दो साल पहले अमरनाथ विद्या आश्रम के वार्षिकोत्सव में उन्होेंने यह इच्छा जताई थी।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए ओम पुरी ने कहा था कि वे ब्रज के कलाकारों को मंच देना चाहते हैं। उनके निधन की खबर सुनकर जिले के कलाप्रेमी स्तब्ध हैं।
अमरनाथ विद्या आश्रम के वार्षिकोत्सव में अभिनेता ओम पुरी ने अपनी हंसमुख छवि से सभी का दिल जीत लिया था। समारोह में बच्चों की प्रतिभा को देखकर वे इतने प्रसन्न हुए थे कि यहां आर्ट स्कूल खोलने की इच्छा जताई थी।
विज्ञापन
विद्यालय के चेयरमैन डा. आदित्य कुमार वाजपेयी, प्रधानाचार्य डा. अनिल वाजपेयी ने बताया समारोह में ओमपुरी ने बच्चों को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के उस पत्र को भी पढ़ कर सुनाया था, जिसे उन्होंने अपने बेटे की शिक्षा के संबंध में विद्यालय के हेडमास्टर के लिए लिखा था। प्रशासनिक अधिकारी अरुण वाजपेयी, डा. अनुराग वाजपेयी ने भी दिवंगत अभिनेता को भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं।