फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   inauguration of army park in mathura

शौर्य के प्रतीक योद्धा पार्क का शुभारंभ

Sat, 08 Aug 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Sat, 08 Aug 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
inauguration of army park in mathura
सेना की स्ट्राइक वन कोर के स्वर्ण जयंती उत्सव के कार्यक्रमों में प्रमुख योद्धा पार्क का शुभारंभ लेफ्टिनेंट जनरल एबी शिवाने ने किया। उन्होंने से इसे मथुरा कैंट को समर्पित किया है।
विज्ञापन


स्ट्राइक वन कोर अपनी स्थापना का स्वर्ण जयंती उत्सव मना रही है। इस क्रम में टैंक चौराहे के निकट खाली पड़ी जमीन को पार्क का रूप देकर सजाया संवारा जा रहा था। शनिवार को स्ट्राइक वन कोर के लेफ्टिनेंट जनरल एबी शिवाने ने सेना के बैंड की मधुर स्वर लहरी के बीच इस योद्धा पार्क का शुभारंभ किया। सांझ ढलते ही चौराहे का नजारा बेहद खूबसूरत था।
विज्ञापन

 
बहादुर सैनिकों को सम्मानित करने की परंपरा के अनुरूप पार्क में दो शानदार मूर्तियां हैं। इसमें एक पैदल सेना का जवान और दूसरा घुड़सवार स्ट्राइक वन की अदम्य प्रहार की क्षमता को दर्शाता है। इन्फेन्ट्री और आर्म्ड कोर की कार्यक्षमता का एक नमूना योद्धा पार्क में प्रभावशाली स्ट्राइक वन कार्नर भी समाहित है। इसमें सुन्दर मुराल पेंटिंग बनी हैं। वे स्ट्राइक वन कोर द्वारा इसकी स्थापना के बाद भारत-पाक युद्ध 1965 और 1971 सहित अन्य ऑपरेशन में भारी जीत दर्ज कराने को प्रमाणित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही विभिन्न आर्म्स और सर्विसेज के बीच परस्पर सहयोग को दर्शाया है। लेफ्टिनेंट जनरल एबी शिवाने ने कहा कि ‘स्टाइक वन की प्रकृति इसकी आक्रामक भावना और सामरिक केंद्रबिंदु’ है। स्ट्राइक वन का योद्धा सम्मानित होते हुए और विशिष्ट रूप से अपनी पहचान बनाता है। इस अवसर पर सेना बैंड द्वारा बजाई गई मार्शल धुन कार्यक्रम की मुख्य झलकी रही। योद्धा पार्क मथुरा शहर के मध्य में स्थित होने की वजह से आम जनता को भारतीय सेना की स्वर्णिम विरासत से रूबरू करने में अहम योगदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed