फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   In the memory of Sanatan Goswami, the followers will take out the 464th Mudiya procession after shaving from the Sant Sri Radha-Shyam Sundar temple.

सनातन गोस्वामी की स्मृति में अनुयायी संत श्रीराधा-श्याम सुंदर मंदिर से मुंडन करा कर निकालेंगे 464वीं मुड़िया शोभायात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
In the memory of Sanatan Goswami, the followers will take out the 464th Mudiya procession after shaving from the Sant Sri Radha-Shyam Sundar temple.
गोवर्धन (मथुरा)। मुड़िया पूर्णिमा मेला संत सनातन की भक्ति और संस्कृति का अद्भुत मिलन है। भक्ति के सागर में मचलती श्रद्धा, संस्कृति की लहरें व श्रद्धालुओं का अनवरत प्रवाह उत्तर भारत के राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला की परिभाषा है। गिरिराज जी की भक्ति में डूबे सनातन गोस्वामी के अनुयायी 13 जुलाई को 464वीं मुड़िया शोभायात्रा निकालेंगे।
विज्ञापन

मुड़िया संत रामकिशन दास ने बताया कि इस बार परंपरा का भव्य रूप से निर्वहन किया जाएगा। 11 जुलाई को चकलेश्वर स्थित राधाश्याम सुंदर मंदिर में संत मुंडन कराएंगे। इसके उपरांत मानसी गंगा में स्नान कर सनातन गोस्वामी के समाधि स्थल पर हरिनाम संकीर्तन शुरू होगा। 13 जुलाई को वाद्य यंत्र ढप, ढोल, मृदंग, झांझ, मंजीरा हारमोनियम के साथ हरिनाम संकीर्तन करते हुए मुड़िया शोभायात्रा नगर भ्रमण को निकाली जाएगी।
विज्ञापन

मुड़िया संतों के अनुसार 1558 में सनातन गोस्वामी के गोलोक गमन हो जाने के बाद गौड़ीय संतों ने सिर मुंडवा कर उनके पार्थिव शरीर के साथ सात कोसीय गिरिराज परिक्रमा लगाई। तभी से गुरु पूर्णिमा को मुड़िया पूर्णिमा के नाम से जाना जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्पवर्षा पर मुड़िया संत ने जताई आपत्ति
मुड़िया शोभायात्रा में दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने पिछले वर्ष पुष्पवर्षा कर स्वागत किया था। इस पर मुड़िया संतों ने नाराजगी व्यक्त की थी। इस बार भी मुड़िया यात्रा में दूसरे समुदाय के कुछ लोग मुड़िया संतों पर पुष्पवर्षा की तैयारी कर रहे हैं। इसकी जानकारी होने पर राधा-श्याम सुंदर मंदिर के महंत एवं मुड़िया संत रामकृष्ण दास ने आपत्ति व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन से इस ओर ध्यान देने की मांग की है।

परिक्रमा मार्ग में उखड़ीं गिट्टियां, परिक्रमार्थी परेशान
राधाकुंड। उज्ज्वल ब्रज संस्थान के सामने परिक्रमा मार्ग में एक सप्ताह से गिट्टियां उखड़ी हुई हैं। जरा सी बारिश में यहां जलभराव हो जाता है। सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। सड़क के चारों ओर गिट्टी और कंकड़ बिखरे पड़े हैं। मुड़िया पूर्णिमा पर परिक्रमार्थियों के पैरों में कंकड़ व गिट्टी चुभेगी। उज्जवल ब्रज संस्था के सामने सड़क पर निकली गिट्टियां भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाएंगी। हरीशंकर गोस्वामी, ऋषि गोस्वामी ने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed