फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   I Love Mohammad posters were put up at Bharatpur Gate and Chowk Bazaar.

UP: मथुरा में पहुंचा 'आई लव मोहम्मद' के पोस्टर का विवाद, आधी रात को हुई ऐसी हरकत, पुलिस के छूट गए पसीने

Sat, 27 Sep 2025 10:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Sep 2025 10:11 AM IST
सार

कानपुर से शुरू हुआ आई लव मोहम्मद के पोस्टरों का विवाद शुक्रवार को मथुरा तक पहुंच गया। यहां कुछ मुस्लिम युवाओं ने भरतपुर गेट और चौक बाजार में घरों और बाजार में ‘आई लव मोहम्मद’ के बैनर लगा दिए। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आनन-फानन में बैनरों को उतरवा दिया। तनाव के मद्देनजर पुलिस ने इलाके में फ्लैग मार्च निकाला।

विज्ञापन
I Love Mohammad posters were put up at Bharatpur Gate and Chowk Bazaar.
मथुरा पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कानपुर में पिछले दिनों कुछ युवाओं ने ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर चस्पा किए थे। इसके बाद पुलिस ने पोस्टर लगाने वाले युवकों को गिरफ्तार किया था। इसी के बाद से ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी मुस्लिम युवाओं ने इस तरह के बैनर, पोस्टर लगाना शुरू कर दिया है। कानपुर के बाद आगरा में भी इस तरह के बैनर लगवाए गए थे। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत किया था। विरोध की यह आग अब मथुरा तक फैल गई है।
विज्ञापन


जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के युवाओं ने भरतपुर गेट से लेकर चौक बाजार तक घरों और कुछ दुकानों पर आई लव मोहम्मद के पोस्टर और बैनर लगा दिए। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। कुछ ही देर में काफी संख्या में पुलिस बल भरतपुर गेट पर पहुंच गया। पुलिस ने आनन-फानन में इन पोस्टरों को उतरवा दिया।
विज्ञापन


कुछ मुस्लिम युवकों ने इसका विरोध भी किया, मगर पुलिस की सख्ती के सामने किसी की एक नहीं चली। इसके बाद इलाके में तनावपूर्ण हालात पैदा हो गए। पुलिस ने फ्लैगमार्च भी निकाला। इस संबंध में शाही ईदगाह कमेटी के सचिव तनवीर अहमद एडवोकेट का कहना है कि शहर में इस तरह का कोई विवाद नहीं है। वैसे सभी को संविधान ने धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार दिया है। किसी तरह का आपत्तिजनक पोस्टर नहीं होना चाहिए। धर्म के अनुसार आचरण करने की स्वतंत्रता सभी को है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल का कहना है कि भरतपुर गेट पर इस तरह के पोस्टर लगाकर नई परंपरा शुरू करने की कोशिश की गई। नई परंपरा शुरू नहीं होनी चाहिए। त्योहारी सीजन में सौहार्द बनाए रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed