फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   husband bit his wife's lips with his teeth she could not speak described the brutality in writing

पति बना हैवान: दांतों से काट लिया पत्नी का होंठ, 16 टांके आए...बोल न सकी, तो लिखकर बताई हैवानियत

Fri, 24 Jan 2025 09:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 24 Jan 2025 09:18 PM IST
सार

थाना मगोर्रा के गांव नगला भूचन की रहने वाले विवाहिता के साथ पति ने हैवानियत की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि सास और देवर ने भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। 

विज्ञापन
husband bit his wife's lips with his teeth she could not speak described the brutality in writing
महिला सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के सौंख में घर पर काम रही पत्नी से विवाद होने पर पति ने होंठ काट लिया। इस दौरान बचाने आई बहन के साथ भी मारपीट कर दी। विवाहिता के होंठ से खून बहने लगा। वो बोल भी नहीं पा रही है। इस दौरान आरोपी पति मौके से भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें -  UP: सरकारी कर्मचारी का आखिरी संदेश...फिर फंदे पर लटकी मिली लाश, इसलिए कर ली आत्महत्या; बताई मजबूरी
विज्ञापन





 

पति से हो गया था विवाद
थाना मगोर्रा के गांव नगला भूचन निवासी महिला का आरोप है कि शनिवार शाम को वह घर में काम कर रही थी। तभी पहुंचे पति घर आ पहुंचा। न जाने किस बात को लेकर वो विवाद करने लगा। उसने मना किया तो पति ने उसके होंठ दांतों से काट लिए, जिसकी वजह से खून बहने लगा। वो जोर-जोर से चीखने लगी। इस दौरान बचाने आई बहन को भी विष्णु ने नहीं बख्शा और उसके साथ भी मारपीट कर दी। 

ये भी पढ़ें -  UP: बेशकीमती जमीनों को फर्जी तरीके से बेचने का खेल...रिमांड पर मास्टरमाइंड, खुलेंगे बड़े-बड़ों के राज


 

विज्ञापन

बोल भी नहीं पा रही विवाहिता
होंठ काटे जाने से वो अब बोल भी नहीं पा रही है। पीड़िता ने लिखकर बताया कि शिकायत करने पर देवर और सास ने भी गाली गलौज करते हुए मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता मेडिकल परीक्षण कराने के बाद अपने मायके हाथरस के थाना सादाबाद पहुंची।  बताया गया है कि उसके 16 टांके आए हैं। पूरा वाकया जानने के बाद पिता बेटी संग थाना मगोर्रा पहुंचे। थाना प्रभारी मोहित तोमर ने बताया कि घरेलू बातों को लेकर दंपती में विवाद हो गया था। मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -  साइबर ठगी के नए तरीके: 26.88 करोड़ की ठगी...तेज तर्रार ही हो रहे शिकार, आप भी रहें सतर्क; बचने का ये है उपाय
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed