{"_id":"5dbf196c8ebc3e939f4092d7","slug":"hungama-mathura-news-agr4135587132","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस सवार फौजी ने किया हंगामा, पकड़ी स्टेयरिंग, पुलिस ने शांत कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस सवार फौजी ने किया हंगामा, पकड़ी स्टेयरिंग, पुलिस ने शांत कराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैंटीगांव (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर सुरीर के माइल स्टोन-81 के पास रोडवेज बस में सवार एक फौजी ने हंगामा काटा। बस की स्टेयरिंग पकड़ ली। बड़ी मुश्किल में चालक ने फौजी को हटाकर बस को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाया। पीआरवी के पास बस रोककर पूरा घटनाक्रम बताया। मौके पर पहुंची सुरीर पुलिस फौजी को समझाकर शांत किया।
यूपी रोडवेज के बस चालक अमरकांत रविवार की तड़के तीन बजे आगरा से नोएडा सवारी लेकर जा रहा था। बस जैसे ही कोतवाली सुरीर के माइल स्टोन 81 के समीप पहुंची तो एक फौजी चालक से गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। बस की स्टेयरिंग पकड़ ली। चालक ने जैसे तैसे स्थिति को संभालते हुए बस को पीआवी के पास रोक दिया। सूचना पर सुरीर पुलिस भी पहुंच गई।
पुलिस ने जब शराब के नशे में धुत फौजी से पूछा तो वह अपनी पत्नी के साथ चालक-परिचालक पर मारपीट का आरोप लगाने लगा। बाद में पुलिस ने फौजी को समझा-बुझाकर बस को ले जाने को कहा। बस एक घंटे से अधिक समय तक एक्सप्रेसवे खड़ी रही। कोतवाली प्रभारी रामपाल सिंह भाटी ने बताया कि फौजी नशे में धुत था। उसे समझाकर मामला शांत करा दिया। बस को नोएडा के लिए रवाना किया गया।