फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   House and wall collapsed in rain, 2 dead, 8 injured

Mathura News: बारिश में गिरे मकान-दीवार, 2 की मौत,8 घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
House and wall collapsed in rain, 2 dead, 8 injured
मथुरा/वृंदावन/राया/टैंटीगांव/चौमुहां/बलदेव/शेरगढ़/ मांट। जिले में बारिश से नौहझील, मांट में मकान, वृंदावन में शौचालय की दीवार गिर गई। इन घटनाओं में बुजुर्ग समेत 2 लोगों की मौत हो गई। 8 लोग घायल हो गए। राया में मकान की दीवार, कॉलेज के एक कमरे की छत गिर गई। महावन में घर की छत गिर गई। चौमुहां में घर की दीवार में दरारें आ गईं।
विज्ञापन


नौहझील क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह लगभग 8 बजे ग्राम पंचायत बिरजूगढ़ी के गांव चौकड़ा में मकान गिर गया। मलबे की चपेट में आने से 50 वर्षीय केदार पुत्र रामफल, 45 वर्षीय पत्नी शीला, पुत्र 28 वर्षीय कन्हैया व 22 वर्षीय प्रेम व पुत्रवधू 25 वर्षीय विनीता पत्नी कन्हैया घायल हो गए। घर में बंधे 5 मवेशी भी घायल हो गए। गंभीर हालत में केदार व कन्हैया को बाजना के एक निजी अस्पताल ले गए। यहां डाॅक्टरों ने केदार को मृत घोषित कर दिया। कन्हैया को जेवर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश के चलते मकान गिरने से केदार की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर व उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं वृंदावन रंगनाथ मंदिर के बड़े बगीचा में कार्यरत 62 वर्षीय मनोरथ बुधवार देररात करीब 2:30 बजे शौच करने गया था। इसी बीच शौचालय से सटी दीवार गिर गई। इसके नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मनोरथ पिछले 15 वर्षो से बगीचा में काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राया के नीमगांव रोड गांव जोगपुरा में बृहस्पतिवार सुबह तीन बजे एक मकान की दीवार गिर गई। इससे घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। गृह स्वामी बनी सिंह ने बताया कि वह मजदूरी कर घर का पालन पोषण करते हैं। घटना के सभी लोग घर में सो रहे थे। वहीं मथुरा रोड पर स्थित मनकामेश्वरी इंटर काॅलेज के एक कमरे की छत गिर गई। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार और काॅलेज प्रबंधक राकेश शर्मा मौके पर पहुंचे। बताया कि वैसे तो कमरे में रोज कक्षा चलती थी लेकिन बरसात के कारण छुट्टी थी। टैंटीगांव के गांव नगला औहावा निवासी साहब सिंह बघेल ने पशुओं के चारे के लिए टिन शेड डलवाया था। बारिश से शेड भरभरा कर गिर गया। वहीं टैंटीगांव स्थित पोखर में पानी ओवरफ्लो हो गया। दामोदर प्रसाद दीक्षित, गयाप्रसाद, नीतेश कुमार आदि का कहना है कि पानी से निकलने में परेशानी हो रही है। चौमुहां क्षेत्र के गांव जैंत निवासी बनवारीलाल के मकान में बारिश से दरार आ गई। परिजनों को अब डर सता रहा है कि कहीं पूरा मकान गिर न जाए।

शेरगढ़ के गांव बसई बुर्ज में बारिश और हवा के कारण कच्ची दीवार के सहारे बनाई गई पशुशाला बना रखी थी। इसकी दीवार गिरने से दबकर बसई निवासी श्रीचंद बघेल की 15 भेड़-बकरियां मर गईं। थाना प्रभारी नीरज भाटी ने बताया कि घायल भेड़-बकरियों का इलाज चल रहा है।

बलदेव के गली गुधैनिया में दीवार गिरने से रास्ता बंद हो गया। वहीं क्षेत्र में दर्जनों लोगों की दीवार, टिन शेर गिर गए।

महावन निवासी लीलाधर पुत्र गोपाल के मकान के दो कमरों की छत गिर गईं। पत्नी मीरा ने बताया पति लीलाधर वृंदावन में एक दुकान पर काम करते हैं। छत गिरने से फ्रिज, वाशिंग मशीन, टीवी, कूलर, अलमारी, बिजली के अन्य उपकरण दबकर खराब हो गए। वहीं छोटे हाजी निवासी महावन के घर की दीवार गिर गई। मांट में बारिश से नगला भूप सिंह में राकेश सरदार का कच्चा मकान गिर गया। सामोली में मकान गिरने से नरेश नट उसकी मां जमीला, पत्नी चांदनी, पुत्र छोटू घायल हो गये। गांव चंद्रवन चारों ओर से पानी से घिरकर टापू की तरह हो गया।





भट्ठे पर मजदूरी करता था केदार

ग्रामीणों ने बताया कि केदार अपने पुत्र कन्हैया व प्रेम संग ईंट भट्ठे पर मेहनत मजदूरी करता था। इन पर मात्र 1 बीघा जमीन है। 5 पशु हैं। जो कि मलबे में दबकर घायल हो गए हैं। ग्राम प्रधान अशोक कुमार,आकाश, अजीत, ब्रजमोहन शर्मा, मोनू चौधरी आदि ने प्रशासन से परिवार का मकान बनवाने व आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed