फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   hot sumar of before electin

थमने से पहले जोरदार होगा चुनावी शोर    

Thu, 09 Feb 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 09 Feb 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
hot sumar of before electin
चुनाव के दाौरान सुरक्ष्‍ाा
जनपद की सभी पांच विधानसभा सीटों के लिए हो रहा चुनाव प्रचार गुरुवार को थमने जा रहा है। शाम पांच बजे के बाद कोई भी प्रत्याशी प्रचार नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2017 के अंतर्गत प्रथम चरण में 11 फरवरी को होने वाले मतदान में अब सिर्फ दो दिन बाकी रह गए हैं। इससे एक दिन पहले गुरुवार को शाम पांच बजे चुनाव प्रचार रोक दिया जाएगा।

ऐसे में अब प्रत्याशियों पर प्रचार के लिए कुछ घंटे ही रह गए हैं। इस स्थिति में सभी प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत लगा दी है।बुधवार को कई बडे़ नेताओं ने चुनावी सभाएं की।
विज्ञापन


इसमें रालोद मुखिया अजित सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, सांसद योगी आदित्यनाथ और फिल्म स्टार जीनत अमान की सभाएं हुईं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कोसी आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी गोवर्धन विधानसभा में जनसभा संबोधित करेंगे। गुरुवार को प्रचार के अंतिम मौके के लिए सभी प्रत्याशियों ने जुलूस और जनसंपर्क के कार्यक्रम तय किए हैं। इस दौरान प्रत्याशियों की प्राथमिकता उन क्षेत्रों में रहेगी, जो अब तक अछूती रही है। जनपद में 56 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed