{"_id":"589b66214f1c1bc05537a772","slug":"hot-sumar-of-before-electin","type":"story","status":"publish","title_hn":"थमने से पहले जोरदार होगा चुनावी शोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थमने से पहले जोरदार होगा चुनावी शोर
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 09 Feb 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
चुनाव के दाौरान सुरक्ष्ाा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद की सभी पांच विधानसभा सीटों के लिए हो रहा चुनाव प्रचार गुरुवार को थमने जा रहा है। शाम पांच बजे के बाद कोई भी प्रत्याशी प्रचार नहीं कर सकेगा।
उत्तर प्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2017 के अंतर्गत प्रथम चरण में 11 फरवरी को होने वाले मतदान में अब सिर्फ दो दिन बाकी रह गए हैं। इससे एक दिन पहले गुरुवार को शाम पांच बजे चुनाव प्रचार रोक दिया जाएगा।
ऐसे में अब प्रत्याशियों पर प्रचार के लिए कुछ घंटे ही रह गए हैं। इस स्थिति में सभी प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत लगा दी है।बुधवार को कई बडे़ नेताओं ने चुनावी सभाएं की।
इसमें रालोद मुखिया अजित सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, सांसद योगी आदित्यनाथ और फिल्म स्टार जीनत अमान की सभाएं हुईं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कोसी आ रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी गोवर्धन विधानसभा में जनसभा संबोधित करेंगे। गुरुवार को प्रचार के अंतिम मौके के लिए सभी प्रत्याशियों ने जुलूस और जनसंपर्क के कार्यक्रम तय किए हैं। इस दौरान प्रत्याशियों की प्राथमिकता उन क्षेत्रों में रहेगी, जो अब तक अछूती रही है। जनपद में 56 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हुए हैं।