{"_id":"578a29864f1c1b2b0d13dd6a","slug":"heavy-rain-and-waterlogging-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर बरसे बदरा, शहर हुआ लबालब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर बरसे बदरा, शहर हुआ लबालब
अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 17 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
सब जगह हुआ जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को पूरे दिन बदरा उमड़-घुमड़ कर बरसते रहे। सुबह सात बजे से शुरू हुआ बारिश का दौर पूरा दिन चलता रहा। इससे लोगों को गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन शहर का हर रास्ता पानी से लबालब था। चाहें प्रमुख बाजार हों या फिर पाश कालोनियों के पार्क सबने तालाब का रूप ले लिया था। कई जगह तो दुकान और घरों से पानी घुस गया।
सुबह के वक्त दो घंटे तक पड़ने वाली लगातार बरसात ने ही हर रास्ता जलमग्न कर दिया था। आफिस जाने वाले लोग लेट हो गए, जो निकले भी वह बरसात में सराबोर हो गए। डीग गेट, छत्ता बाजार, बड़ा बाजार, बाडपुरा, भूतेश्वर पुल, भूतेश्वर महादेव गली, होली गेट, नया बसस्टैंड, पुराना बसस्टैंड, चंदन वन, मोती कुंज, शाह कुंज और नवादा में कई-कई फुट पानी खड़ा हो गया था।
शहर के सभी प्रमुख बाजारों के रास्ते जलमग्न थे। कई जगह दुकानों में पानी भी घुस गया था। दरअसल नालों की सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर आ गया था, इससे लोगों में भारी नाराजगी थी। शहरवासियों का कहना था कि यदि पालिका प्रशासन ने समय से नालों की सफाई करा दी होती तो आज यह स्थिति न होती।
विज्ञापन
जाम हो गए थे शहर के कई रास्ते
बरसात से जलमग्न सड़कों पर कई जगह जाम लग गया था। एक एक करके वाहन ऐसे फंसे की निकलने में भी घंटों का वक्त लग गया था। पानी में चारपहिया और दोपहिया वाहन भी खूब बंद हुए।