फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hearing in Rana Sanga case held in MP-MLA court

Mathura News: राणा सांगा प्रकरण में एमपी-एमएलए कोर्ट में हुई सुनवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Hearing in Rana Sanga case held in MP-MLA court
वृंदावन। वीर शिरोमणि राणा सांगा पर कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ चल रहे मामले में बृहस्पतिवार को मथुरा की एमपी-एमएलए विशेष अदालत में सुनवाई हुई। इस मामले में याचिका सनातन धर्म रक्षापीठ के पीठाधीश्वर और कथावाचक कौशल किशोर ठाकुर ने दायर की थी।
विज्ञापन

न्यायालय ने इससे पूर्व 18 जुलाई को रामजीलाल सुमन को समन जारी कर व्यक्तिगत रूप से या अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होकर पक्ष रखने का आदेश दिया था, लेकिन सुनवाई नहीं हुई और 24 जुलाई की तारीख लग गई। बृहस्पतिवार दोपहर, सुमन की ओर से उनके अधिवक्ता ने अदालत में वकालतनामा पेश किया और आपत्ति दाखिल करने के लिए समय मांगा।
विज्ञापन

वादी पक्ष ने बताया कि रामजीलाल सुमन ने अपने बयान में राणा सांगा को लेकर की गई टिप्पणी से क्षत्रिय समाज के साथ-साथ देश की भावनाएं आहत हुईं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सुमन ने ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर न केवल सदन में बल्कि बाहर भी अपने बयान पर कायम रहते हुए अपमानजनक टिप्पणी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि प्रतिवादी की ओर से कोई आपत्ति दाखिल की जाती है तो उसका विधिक जवाब भी प्रस्तुत किया जाएगा। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 20 अगस्त निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed