फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Health workers will check for cancer and BP by knocking door to door

Mathura News: घर-घर दस्तक देकर स्वास्थ्यकर्मी करेंगे कैंसर और बीपी की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Health workers will check for cancer and BP by knocking door to door
मथुरा। क्या आपको खांसी आ रही है, सांस लेने में दिक्कत हो रही है और सीने में दर्द की भी शिकायत रहती है। इसके अलावा कहीं शरीर में गांठ तो नहीं है, ऐसी आदि परेशानी अब एएनएम और आशा कार्यकर्ता आपके घर जाकर पूछेंगी। इन दिनों केंद्रीय मंत्रालय के निर्देश पर गैर संचारी रोग (एनसीडी) के तहत अभियान चलाया जा रहा है। इसमें कार्यकर्ता गांव-गांव घर-घर जाकर 30 वर्ष आयु से अधिक सभी लोगों की स्क्रीनिंग करेंगे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मरीजों की जांच के बाद अगर किसी में कैंसर और हृदय रोग संबंधित लक्षण मिलेंगे तो उक्त व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन दिनों लोग कैंसर, हृदय रोग, ब्लडप्रेशर (बीपी), डायबिटीज आदि रोगों से पीड़ित हो रहे हैं। इसमें सर्वाधिक युवा वर्ग के लोग शामिल हैं। सर्वाइकल कैंसर और हार्टअटैक आने से लोगों की मौत हो रही है। इसे रोकने के लिए एक विशेष अभियान 20 फरवरी से शुरू किया है।
विज्ञापन


अभियान का समापन 31 मार्च को होगा। आशा कार्यकर्ता की रिपोर्ट संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पहुंचेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि अभियान शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी गांव-गांव, घर-घर जाकर जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि महिलाएं सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित हो रही हैं। वहीं युवा सामान्य कैंसर की जद में आ रहे हैं, इसकी पहचान के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed