{"_id":"58406ad04f1c1b0c1ede7d66","slug":"handicapped-week-start-in-vatsalya","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेरणा मैराथन के साथ वात्सल्य ग्राम में दिव्यांग सप्ताह का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेरणा मैराथन के साथ वात्सल्य ग्राम में दिव्यांग सप्ताह का शुभारंभ
अमर उजाला वृंदावन
Updated Thu, 01 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
वात्सल्य ग्राम
- फोटो : अमर उजाला वृंदावन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व दिव्यांग दिवस पर वात्सल्य ग्राम स्थित वैशिष्ट्य दिव्यांग विद्यालय में दिव्यांग सप्ताह का शुभारंभ प्रेरणा मैराथन के साथ हो गया। गुरुवार को सुबह मथुरा के बिड़ला मंदिर से शुरू हुई मैराथन को साध्वी ऋतंभरा ने ओलंपिक मशाल जलाकर रवाना किया। इसके बाद दिव्यांग बच्चे मार्चपास्ट करते हुए वात्सल्य ग्राम की ओर बढ़ चले।
सबसे आगे स्केटिंग करते हुए रतनलाल फूलकटोरी देवी स्कूल के बच्चे चल रहे थे। उनके पीछे व्हील चेयर पर छोट-छोटे बच्चे, विश्वविख्यात हस्त नर्तक, धवल खत्री, दिवाकर, मास्टर जयचनयारा, अंकित राज, तेजस्वी शर्मा, वरुण भाटी भी चल रहे थे। मशाल का नेतृत्व जिला विकलांग ओलंपिक प्रमुख सीमा शर्मा ने किया। दोपहर बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि जो माता-पिता दिव्यांग बच्चों का उत्साह बढ़ाएं, इससे बच्चों में आत्मबल बढ़ता है और वे शिखर तक पहुंच जाते हैं।
कार्यक्रम में समविद गुरुकुलम की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। बड़ौदा से आए दिव्यांग कमलेश पटेल ने हाथों से देश भक्ति गीतों पर नृत्य किया। प्रज्ञा चक्षु दिवाकर के गीतों को सुनकर हॉल तालियों से गूंजने लगा। हास्य कलाकार मास्टर जयचनयारा की क्षणिकाएं सुन लोग लोटपोट हो गए। अंकितराज ने पैरों से कीपैड बजाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर पैरालंपिक ऊंचीकूद विजेता वरुण भाटी, महेंद्र वावनी, स्वर्णकांता को सम्मानित किया गया। हिंदू यूनीवर्सिटी ऑफ अमेरिका के चेयरमैन ब्रह्मरतन अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, नरेश जैन, स्वामी सत्यशील, पालिका अध्यक्ष मथुरा मनीषा गुप्ता, महिला एवं बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सुनीता शर्मा, प्रतिभा शर्मा, विभोर प्रकाशम आदि उपस्थित थे। संचालन डा. उमाशंकर राही ने किया।