फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Had to land on the cut, Arun went ahead

उतरना था बाजना कट पर, निकल गया आगे अरुण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Had to land on the cut, Arun went ahead
नौहझील (मथुरा)। बुलंदशहर से सुरीर आ रहे अरुण भाटी को एक्सप्रेसवे के बाजना कट से उतरना था लेकिन वह उतरने की बजाए आगे निकल गए। आगे निकलने के बाद वह वृंदावन कट पर उतरने के बाद ही वापस बाजना कट के लिए जाते पर ऐसा नहीं हो सका। कुछ ही दूरी पर इनोवा की टक्कर से उनकी, पत्नी और बेटी की सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के भाई विनोद भाटी ने बताया कि अरुण मसूरी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे पर पिछले काफी समय से गांव में ही रह रहे थे। उनकी ८ साल की इकलौती बेटी थी। सड़क हादसे में अरुण भाटी और उसके परिवार की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

हर किसी का रो-रोकर बुरा हाल है। वैर गांव में घरों में चूल्हे तक नहीं जल सके हैं। बहन के ससुराल में भी कोहराम मचा हुआ है। मृतक के भांजे विशाल ने बताया कि सड़क हादसे में मामा की मौत से हर कोई हतप्रभ है। वह यहां उनके दादा की तेरहवीं में शामिल होने के लिए आ रहे थे, उससे पहले ही सड़क हादसे में उनके मामा, मामी और छोटी ममेरी बहन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार और ग्रामीण मथुरा दौड़े, हर आंख थी नम
यमुना एक्सप्रेसवे पर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर पर बुलंदशहर से परिवार और ग्रामीण मथुरा के लिए दौड़ पड़े। पोस्टमार्टम गृह पर हर किसी की आंखें नम थीं। हर कोई एक खुशहाल परिवार के खत्म होने पर पूरी तरह गमगीन दिखा। परिवार के लोगों के आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थे।
प्रमुख सड़क हादसे
- १० अक्तूबर २०२१: छाता के पास खड़ी ट्रक में घुसी कार, दंपती समेत चार की मौत।
- छह नवंबर २०२१: यमुना एक्सप्रेसवे माइल स्टोन-७१ पर बस की टक्कर से कार सवार पांच की मौत।
- १४ नवंबर: २०२१: सदर बाजार में दो दोस्तों की मौत।
- २९ नवंबर २०२१ बाजना पुल के पास कार मैकेनिक समेत तीन की मौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed