फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   GRP nabbed 50 thousand prize crook in encounter

Mathura News: जीआरपी ने मुठभेड़ में दबोचा 50 हजार का इनामी बदमाश

Wed, 10 May 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Wed, 10 May 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
GRP nabbed 50 thousand prize crook in encounter
मथुरा। जीआरपी ने सोमवार रात भरतपुर सीमा पर मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

रात करीब ढाई बजे जीआरपी निरीक्षक विकास सक्सेना सहित पूरी टीम गश्त कर रही थी। दो संदिग्धों को देखकर पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा तो जीआरपी पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम प्रदीप सिंधी पुत्र पुरुषोत्तम कुमार निवासी मालवीय नगर जयपुर राजस्थान बताया। उसने बताया कि वह गिरोह बनाकर ट्रेनों में लूटपाट करता है। एसपी जीआरपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मथुरा से 50 हजार का इनामी है तथा उस पर मथुरा के अलावा ग्वालियर तथा भोपाल में भी विभिन्न मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबी दूरी की ट्रेनों में लूटपाट करता है। घायल बदमाश से एक तमंचा, सोने की चेन, पर्स मोबाइल बरामद हुए हैं। उसका एक साथी मौके से भाग निकला। एसएसआई कुलवीर सिंह, एसआई संदीप बालियान आदि साथ थे।
विज्ञापन


बिल्लोचपुरा में हुई लूट की वारदात में था वांछित
जीआरपी द्वारा मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश पिछले माह बिल्लोचपुरा आगरा में हुई लूट की वारदात में वांछित था। इसी मामले में इस पर 50 हजार का इनाम रखा गया था। यह जानकारी जीआरपी निरीक्षक विकास सक्सेना ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed