फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Government will help, farmers will prosper

Mathura News: सरकार करेगी मदद, किसान होंगे समृद्ध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Government will help, farmers will prosper
खेत में खड़ी सरसों की फसल।
अम्बर अग्निहोत्री
विज्ञापन

मथुरा। एक ब्लॉक एक फसल कार्यक्रम के तहत जिले के गोवर्धन और नौहझील ब्लॉक का सरसों की खेती के लिए चयन किया गया है। इसके लिए सरकार मदद करेगी। वहीं कृषि विभाग द्वारा किसानों को समृद्ध बनाने का कार्य किया जाएगा। उत्पादन बढ़ाने से लेकर बाजार तक का इंतजाम कृषि विभाग करेगा।


जिले में सरसों की फसल करने में किसान रुचि दिखा रहे हैं। इसी के तहत दो ब्लॉकों को सरकार ने सरसों की पैदावार करने के लिए चुना है, जिसमें ब्लॉक गोवर्धन और नौहझील शामिल हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में 2020 में 45 हजार हेक्टेयर में सरसों की फसल की जाती थी, अब इसका रकबा बढ़कर 54 हजार हेक्टेयर हो गया है। ऐसे में 5 साल में 9 हजार हेक्टेयर सरसों की फसल का अच्छा दायरा बढ़ा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक हेक्टेयर में 20 क्विंटल तक सरसों का उत्पादन होता है। सरसों के बढ़ते भाव व तेल की मांग को देखते हुए यहां साल दर साल सरसों का रकबा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि वहीं बढ़ते रकबे को देखते हुए शासन स्तर से जिले में सरसों की फसल पर विशेष फोकस किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाेवर्धन और नौहझील में किसानों को सरसों की फसल तैयार करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें बेहतर बीज, कृषि यंत्र, खाद व अन्य जरूरी संसाधन मुहैया कराए जाएंगे। उत्पादन के बाद बाजार भी किसानों को मिलेगा। ब्लॉक से लेकर जिला स्तर के अधिकारी सरसों की फसल को लेकर इन ब्लॉकों पर नजर रखेंगे। संवाद






एक ब्लॉक एक फसल के तहत गोवर्धन और नौहझील का चयन हुआ है। यहां सरसों की फसल पर विशेष फोकस किया जाएगा। रिकॉर्ड उत्पादन के लिए किसानों को हरसंभव मदद दी जाएगी। - अश्विनी कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed