फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Govardhan MLA accused of misusing funds

Mathura News: गोवर्धन विधायक पर निधि का दुरुपयोग करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Govardhan MLA accused of misusing funds
मथुरा। गोवर्धन विधायक ठा. मेघश्याम सिंह पर ग्राम पंचायत जखन गांव में विधायक निधि का दुरुपयोग करने का आरोप लगा है। मामले में प्रधान ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल की है। इसपर हाईकोर्ट ने डीएम से एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

याचिकाकर्ता ग्राम प्रधान अमित प्रताप सिंह का आरोप है कि जखन गांव में अंत्येष्टि की भूमि एक मकान बनाया हुआ है। विधायक ने गांव में चरागाह की जमीन विधायक निधि से अंत्येष्टि स्थल बनवा दिया। वर्तमान में वहां एक टिनशेड पड़ा है। उन्होंने इस मामले में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हाईकोर्ट ने मामले में एक सप्ताह के अंदर जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

वहीं विधायक का कहना है कि ग्रामीणों की मांग पर अंत्येष्टि स्थल निर्माण का प्रस्ताव दिया था। निर्माण कराने की जिम्मेदारी प्रशासन की होती है। जहां अंत्येष्टि स्थल बना है उस भूमि को एसडीएम और तहसीलदार ने परखा होगा। यह तो अधिकारी जानें कि किसी भूमि पर क्या बनवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed