फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   govance die in mthura

प्रशासन ने नहीं दी सरकारी मदद, गोशाला में 25 गोवंश मरे

Sun, 08 Mar 2020 12:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
govance die in mthura
गांव भिदौनी में बनी गोशाला में गोवंश। - फोटो : MATHURA
मथुरा/टैंटीगांव। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव भिदौनी में गोशाला में बारिश और ओलावृष्टि के चलते ठंड लगने से एक सप्ताह में 25 गोवंशों की मौत हो गई है। इनमें दस गोवंशों की मौत शनिवार को ही हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर पशु चिकित्सकों की टीम गोशाला पहुंची। इस दौरान चिकित्सकों ने माना कि गोवंश की ठंड से जान गई है। उधर, ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन को सूचना देने के बाद भी सरकारी सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई।
विज्ञापन

गांव भिदौनी में तीन माह पूर्व खुले में घूमते गोवंश से परेशान होकर किसानों ने गोचारण की जमीन पर तारों की बैरीकेडिंग कर खुले में घूम रहे 200 से अधिक गोवंशों को उसमें बंद कर दिया। खेतों में खड़ी फसलों को बचाने के लिए किसानों ने गोवंश के लिए उनके चारे-पानी की व्यवस्था की। ग्रामीणों ने गोवंश की देखभाल के लिए गांव के भिक्कीमल एवं नानक को जिम्मेदारी दे दी। दोनों लोग गोवंश के लिए चारे-पानी आदि की व्यवस्था कर रहे थे। कुछ दिन बाद ग्रामीणों द्वारा खोली गई गोशाला का पता चलने पर बीडीओ नौहझील अमित कुमार गांव भिदौनी पहुंचे और ग्रामीणों से कहा कि यह गोशाला सरकारी गोचारण की जमीन पर है। इसके लिए सरकार से अनुदान भी मिलेंगे, लेकिन गोशाला के लिए न तो अनुदान मिला और न कोई सुविधा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने गोवंश को ठंड से बचाने के लिए तिरपाल की भी व्यवस्था की थी। गोवंश की देखभाल कर रहे भिक्कीमल (पूर्व प्रधान) व नानक सिंह का कहना है कि बीडीओ नौहझील के कहने के बाद आज तक कोई सरकारी सहायता नहीं मिली। पिछले शनिवार से हो रही बारिश व ओलावृष्टि के चलते गोवंश ठंड की चपेट में आ गए। इससे एक सप्ताह में 25 गोवंशों की मौत हो गई है। जिनमें दो सांड़ और 23 छोटी व बड़ी गायें थीं। शनिवार को मरे गोवंश में एक सांड़ और नौ गायें शामिल हैं। ग्रामीणों ने मरे गोवंश को गोशाला के किनारे खाली जमीन में गड्ढा खुदवाकर मिट्टी में दबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण खुशीराम, भाना सोलंकी, केके रावत, सियाराम, बच्चू सिंह, विजेंद्र शर्मा, हरी सिंह, डोरी सिंह, मेघश्याम आदि किसानों का कहना है कि ग्रामीणों ने गोवंश के लिए चारे-पानी की व्यवस्था की थी। यदि शासन से सुविधा मिलती तो गोवंश नहीं मरते। ग्रामीणों की सूचना पर सुरीर पशु चिकित्सालय से पहुंचे डॉॅ. प्रमोद कुमार ने बताया कि बारिश और ओलावृष्टि, तेज ठंडी हवा के चलते कमजोर गोवंश ठंड की चपेट में आ गए। इसके चलते वे मर गए।

कोट
गांव भिदौनी में गोशाला में गोवंश की मौत की सूचना मिलने पर कानूनगो को जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
-राकेश सोनी, तहसीलदार
कोट
गांव भिदौनी में गोशाला में गोवंशों के मरने की जानकारी मिली है। चिकित्सकों की टीम भेजी जा रही है। गोवंशों के उपचार तथा रखरखाव के इंतजाम दुरुस्त किए जाएंगे।
-कृष्ण दत्त तिवारी, एसडीएम मांट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed