फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Gopal Jayanti festival will be celebrated at Karshni Ramanreti Ashram.

Mathura News: कार्ष्णि रमणरेती आश्रम में मनेगा गोपाल जयंती महोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Gopal Jayanti festival will be celebrated at Karshni Ramanreti Ashram.
फोटो कार्ष्णि रमणरेती आश्रम का मुख्य द्वार
महावन। कार्ष्णि उदासीन रमणरेती आश्रम में कार्ष्णि गोपाल जयंती महोत्सव का 95वां पंच दिवसीय वार्षिकोत्सव बुधवार से मनाया जाएगा। इसमें भारतवर्ष से संत समागम करेंगे। कार्यक्रम से पूर्व रमणरेती आश्रम के तीनों दरवाजों समेत पूरे परिवार को कोलकाता के कारीगर सजा रहे हैं। आश्रम के मीडिया प्रभारी कार्ष्णि हरदेवानंद महाराज ने बताया कि संत समागम के लिए 40 फीट चौड़ा और 40 फीट लंबा मंच तैयार किया गया है। श्रद्धालुओं के बैठने के लिए विशाल पंडाव बनाया गया है। भंडारे के लिए तीन स्थान चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन


ये होंगे कार्यक्रम
बुधवार सुबह (18 फरवरी) 8 बजे गणेशादि पूजन और मंगल कलश स्थापना, 8:30 बजे से अखंड श्रीमद् गोपालविलास श्रीमद् भगवदगीता, वेदपाठ और संकीर्तन यज्ञ, 9:30 से 1:30 और 3 से 5 बजे तक उपदेश। 19 फरवरी को सुबह 6 बजे से श्री सदगुरुदेव का अभिषेक, 9 बजे से यज्ञोपवीत संस्कार, सुबह 9 से 12 बजे और फिर 3 बजे 6 बजे तक उपदेश। 20 फरवरी को सुबह 6 बजे श्रीगुरु कार्ष्णि कलपाचार्य का अभिषेक, सुबह 9 से 12 और शाम 3 से 6 बजे तक उपदेश, शाम 6:30 बजे संकीर्तन डोला यात्रा। 21 फरवरी को सुबह 10 बजे से होली महोत्सव का आयोजन होगा।

फोटो कार्ष्णि रमणरेती आश्रम का मुख्य द्वार

फोटो कार्ष्णि रमणरेती आश्रम का मुख्य द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed