{"_id":"6474f9c69749561ba206eb44","slug":"gla-ties-up-with-patanjali-university-and-research-foundation-mathura-news-c-29-1-mtr1009-81457-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जीएलए का पतंजलि विश्वविद्यालय और रिसर्च फाउंडेशन के साथ करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जीएलए का पतंजलि विश्वविद्यालय और रिसर्च फाउंडेशन के साथ करार
Tue, 30 May 2023 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Tue, 30 May 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के साथ रोजगार मुहैया कराने में महारत हासिल करने वाले जीएलए विश्वविद्यालय ने पतंजलि विश्वविद्यालय और पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन हरिद्वार उत्तराखंड के साथ करार किया है। इस करार से दोनों विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी और शिक्षक लाभांवित होंगे।
बीते दिनों जीएलए विवि के डीन रिसोर्स जनरेशन एंड प्लानिंग डाॅ. दिवाकर भारद्वाज, फार्मेसी विभाग के निदेशक एरोकिया बाबू, बायोटेक के विभागाध्यक्ष प्रो. सूरवीर सिंह और डिस्टींग्यूस्ड प्रोफेसर डाॅ. एचबी सिंह हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने पतंजलि विवि और पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन का भ्रमण किया। पतंजलि के सीईओ आचार्य बालकृष्ण, भारतीय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष एनपी सिंह, कुलसचिव डाॅ. प्रवीण पुनिया और पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन की प्रमुख वैज्ञानिक डाॅ. वेद प्रिया के साथ वार्ता हुई। डाॅ. दिवाकर ने जीएलए द्वारा शिक्षा, अनुसंधान और रोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। बताया कि जीएलए को हाल ही में नैक से ए प्लस ग्रेड प्राप्त हुआ है।
दोनों विवि के मध्य हुए करार पर जीएलए के कुलसचिव अशोक कुमार सिंह एवं पतंजलि यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डाॅ. प्रवीण पुनिया व रिसर्च फाउंडेशन की वैज्ञानिक डाॅ. वेद प्रिया ने हस्ताक्षर किए। सीईओ आचार्य बालकृष्ण एवं डाॅ. वेद प्रिया ने बताया कि रिसर्च फाउंडेशन प्रौद्योगिकी और नवाचार का सशक्त माध्यम है। यहां कई वैज्ञानिक नए-नए अनुसंधान को जन्म दे रहे हैं। आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में पतंजलि के उत्पादों में रिसर्च फाउंडेशन का योगदान है। यही वैज्ञानिक जीएलए पहुंचकर बीफार्म, एमफार्म, एग्रीकल्चर और बायोटेक के छात्रों को योग, आयुर्वेद, जैविक खेती के साथ वैज्ञानिक विधियों का उपयोग बताएंगे। जीएलए के कुलपति प्रो. फाल्गुनी गुप्ता, सीईओ नीरज अग्रवाल, सीएफओ विवेक अग्रवाल, प्रतिकुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता, इंटरनेशनल रिलेशन एंड एकेडमिक कोलाॅबोरेशन के डीन प्रो. दिलीप कुमार शर्मा ने इस करार पर हर्ष जताया है।