फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   girls student get suffered in sun

जीते कोई, सरकार किसी की बने...सजा इन्हें मिली

Thu, 06 Oct 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 06 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
girls student get suffered in sun
धूप में बैठा दी गईं थीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
आसमान से आग बरस रही थी । जहां कोई एक मिनट भी धूप में खड़ा नहीं हो पा रहा था वहां छात्राएं हाथ में तख्ती थामे लोगों को वोट के लिए जागरूक कर रही थीं। यह सभी टैंक चौराहे पर बैठी थीं। वह भी कोई मिनट दो मिनट नहीं बिल्क पूरे ढाई घंटे तक। कार्यक्रम शुरू होने के लिए डीएम का इंतजार किया जा रहा था। दस बजे डीएम पहुंचे तब कार्यक्रम शुरू हुआ। 
विज्ञापन


मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल होने के लिए शहर के कई स्कूल - कालेजों के विद्यार्थियों को बुलाया गया था। आदेश बड़े अफसरों का था लिहाजा सभी स्कूल - कालेज प्रबंधन के लोग अधिक से अधिक छात्र छात्राओं को लेकर टैंक चौराहे पर पहुंचे। सुबह आठ बजे तक अधिकांश पहुंच गए थे। जैसे-जैसे दिन चढ़ा सूरज ने भी आग बरसानी शुरू कर दी। चौराहे पर बैठे बच्चे भी गर्मी में बेहाल हो रहे थे।
विज्ञापन


किसी ने चेहरे पर रुमाल बांध लिया था तो कोई वोट के स्लोगन वाली तख्ती को लगाकर धूप से बचने की कोशिश करता रहा। दस बजे जिलाधिकारी नितिन बंसल पहुंचे तक कहीं कार्यक्रम की शुरूआत हो सकी। करीब 11 बजे तक कार्यक्रम यहां चलता रहा। नुक्कड़ नाटक का आयोजन हुआ। जब बच्चे ज्यादा परेशान हो गए तो कार्यक्रम को जल्दी-जल्दी निपटाया गया। यहां मौजूद लोगों का कहना था कि जब इतना बड़ा प्रोग्राम था तो किसी हॉल में कराया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुले में बच्चों को बैठाने का क्या औचित्य था। अधिकारियों को चाहिए था कि कार्यक्रम किसी ऐसे स्थान पर कराते जहां बच्चे परेशान न होते। धूप में बैठे-बैठे कइयों की तो तबीयत बिगड़ने लगी थी, लेकिन अधिकारियों को क्या वह तो अपनी एसी गाड़ियों से पहुंचे और थोड़ी देर बाद चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed