{"_id":"64db79619790660b740126c3","slug":"girl-drowned-in-yamuna-while-taking-bath-in-mathura-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: नहाते समय यमुना में डूब गई युवती, स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश जारी; घर में मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: नहाते समय यमुना में डूब गई युवती, स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश जारी; घर में मची चीख पुकार
Tue, 15 Aug 2023 11:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 15 Aug 2023 11:30 PM IST
सार
मथुरा में नहाते समय युवती यमुना नदी में डूब गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है। घर में खबर पहुंची तो चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
मथुरा में उफान पर यमुना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार को एक युवती यमुना में डूब गई। घर वालों को जानकारी मिली तो चीख पुकार मच गई। परिजन भागते हुए मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
घटना महावन थाना क्षेत्र के यमुना घाट पर हुई। थाना क्षेत्र के हवीपुर गांव निवासी खजान सिंह की बेटी रचना (18) मिट्टी लेने के लिए यमुना किनारे गई थी। यहां पहुंचने पर वह नहाने के उद्देश्य से नदी में घुस गई। कुछ ही देर में वह गहराई में जाने से डूबने लगी। मौजूद लोगों ने देखा तो शोर मचाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP News: 'बेटा मैं मरने जा रही हूं...और मां ने कर ली आत्महत्या', फोन पर मौत की आहट सुनकर भी कुछ न कर सका पुत्र
विज्ञापन
शोर सुनकर आसपास के लोग भागते हुए पहुंचे। उन्होंने युवती को बचाने का प्रयास किया लेकिन बहाव तेज होने के चलते वह बह गई। खबर मिली तो परिजन भी भागते हुए पहुंचे। परिजन का रो-रेकर बुरा हाल है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है।