{"_id":"6a93315396371fe3620db558","slug":"girl-dies-from-electric-shock-home-two-others-suffer-burns-mathura-news-c-412-1-mt21014-11190-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: घर में दौड़े विद्युत करंट से किशोरी की मौत, दो अन्य झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: घर में दौड़े विद्युत करंट से किशोरी की मौत, दो अन्य झुलसे
विज्ञापन
विधुत करंट से मृतक किशोरी चिंकी का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरीर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सुदामागढ़ी में शनिवार को घर में दौड़े विद्युत करंट से एक किशोरी व युवक झुलस गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने 14 वर्षीय चिंकी को मृत घोषित कर दिया। अचानक आए हाई वोल्टेज करंट से गांव के दर्जनों घरों के विद्युत उपकरण फुंक गए।
गांव सुदामागढ़ी निवासी जितेंद्र की 14 वर्षीय बेटी चिंकी शनिवार को अपने घर पर ही मोटर मशीन से घर के कपड़ों की सिलाई कर रही थी। तभी अचानक तेज हाई वोल्टेज आने से मशीन में करंट दौड़ गया। इसकी चपेट में आकर किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गयी। वहींं सुदामागढ़ी निवासी कुलदीप टेलर की 13 वर्षीय बेटी नुपूर अपने घर में कूलर पर हाथ रखकर खड़ी थी। हाइवोल्टेज आने से कूलर में करंट आ गया और उसके प्रभाव से वह दूर जा गिरी और झुलस गई। इधर, पड़ोसी युवक परमानंद टेलर अपने घर के आंगन में कपड़ों पर प्रेस कर रहा था। तभी अचानक करंट लगने से उसके दोनों पैरों के अंगूठे झुलस गए।
यही नहीं, गांव के करीब एक दर्जन घरों के फ्रिज, कूलर अन्य उपकरण फुंक गए। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। किशोरी चिंकी की मौत की सूचना पर सुरीर पुलिस गांव पहुंच गई। लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। परिजनों ने मृतक किशोरी चिंकी का दाह-संस्कार कर दिया।