फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   gatiman express have crossed the mathura junction in 22 seconds

22 सेकंड में गुजर गई ‘गतिमान’

Tue, 05 Apr 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 05 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
gatiman express have crossed the mathura junction in 22 seconds
22 सेकंड में गुजर गई ‘गतिमान’ - फोटो : अमर उजाला
सात ट्रायल के बाद आखिरकार देश की सबसे तेज सेमी हाईस्पीड ट्रेन ‘गतिमान’ एक्सप्रेस पांच अप्रैल को दिल्ली-आगरा रूट पर दौड़ी। 22 सेकंड में यह ट्रेन मथुरा जंक्शन स्टेशन से गुजर गई। ट्रेन को देखने के लिए स्टेशन लोगों की काफी भीड़ रही। 
विज्ञापन


केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने मंगलवार को सुबह दस बजे गतिमान एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से आगरा कैंट स्टेशन के लिए रवाना किया। मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर 11:19 बजे फूलमालाओं से सजी धजी गतिमान एक्सप्रेस पहुंची और करीब 22 सेकंड में स्टेशन से गुजर गई।
विज्ञापन


हालांकि, जंक्शन रेलवे स्टेशन को पार करने के दौरान ट्रेन की गति धीमी कर दी गई थी। इसके चलते ट्रेन को स्टेशन क्रास करने में 22 सेकंड का समय लगा। 

लोगों में रहा कौतूहल
देश की सबसे तेज गति (160 किमी प्रति घंटा) की ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस को देखने के लिए स्टेशन पर लोगों में काफी कौतूहल रहा। ट्रेन को देखने के लिए स्थानीय लोग भी प्लेटफार्म टिकट खरीदकर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेल्फी विद गतिमान एक्सप्रेस
गतिमान एक्सप्रेस जैसे ही जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो वहां मौजूद युवाओं ने ट्रेन के साथ सेल्फी लेनी शुरू कर दी। कई यात्रियाें और रेल अधिकारियों ने ट्रेन के स्टेशन से गुजरने के दौरान पूरी वीडियो भी बनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed