फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Minister Dharampal Singh says cow urine like Ganga water

Mathura: पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा- गोमूत्र में गंगा का वास, इसके छिड़काव से नष्ट होती हैं बाधाएं

Sun, 30 Oct 2022 01:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 30 Oct 2022 01:18 PM IST
सार

यूपी के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने गोमूत्र की तुलना गंगाजल से की है। उन्होंने कहा कि गोमूत्र में गंगा का वास होता है। इसके छिड़काव मात्र से सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं। 

विज्ञापन
UP Minister Dharampal Singh says cow urine like Ganga water
पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश के पशुधन, दुग्ध विकास और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह का कहना है कि गोमूत्र में गंगा का वास है। इसके छिड़काव मात्र से ही बाधाएं नष्ट हो जाती हैं। प्रदेश सरकार की कोशिश गोवंश के सरंक्षण के साथ दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने की है। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह शनिवार को मथुरा पहुंचे थे। उन्होंने कलक्ट्रेट में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद पत्रकार वार्ता में यह बयान दिया।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गो संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने नई दुग्ध नीति के तहत छूट का प्रावधान किया है। सरकार गाय के बछिया एवं मुर्रा भैंस के ही पैदा होने का सीमन निशुल्क दे रही है। इससे काफी दुग्ध उत्पादन बढ़ेगा। उन्होंने गो आधारित खेती को अपनाने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। पशुधन मंत्री ने देशी गाय के संरक्षण और उसके पांच उत्पादों को अमृत बताया। 
विज्ञापन

अपंजीकृत मदरसों पर फैसला जल्द 

मदरसों के सर्वे पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश में करीब 7500 मदरसे बिना मान्यता संचालित मिले हैं। इनको लेकर जल्द निर्णय लिया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि मदरसों के छात्रों के एक हाथ कुरान तो दूसरे हाथ में लैपटॉप देने की योजना है। उन्होंने कहा कि वफ्फ की संपत्तियों से अवैध कब्जे हटवाकर वहां स्कूल, कॉलेज अस्पताल आदि बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Mathura: सर्द रात में शरण मांगी तो कर दी पानी की बौछार, कन्हैया के भक्तों के साथ अमानवीय व्यवहार

इस दौरान पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह मथुरा स्थित वेटरनेरी यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद चार साल में दो कॉलेजों के सवाल पर चुप्पी साध गए। वह पशुपालन मंत्रालय द्वारा वेटरनेरी फार्मेसी के लिए कोई नीति न बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इन बिंदुओं की जानकारी करेंगे। इस दौरान महापौर मुकेश आर्यबंधु, डीएम पुलकित खरे, सीडीओ मनीष मीणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed