फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ganga Dussehra tomorrow, there is no pure water in Yamuna

गंगा दशहरा कल, यमुना में नहीं है शुद्ध जल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
Ganga Dussehra tomorrow, there is no pure water in Yamuna
वृंदावन। गंगा दशहरा पर्व पर हजारों भक्त पुण्य लाभ अर्जित करेंगे लेकिन यमुना में जल नहीं है। जो जल है भी तो स्नान करने लायक नहीं। नदी में गंदगी का साम्राज्य है। पानी से दुर्गंध उठ रही है, ऐसे में नौ जून को होने वाले गंगा दशहरा पर्व पर स्नान के लिए आने वाले भक्तों की भावनाएं आहत होंगी। भक्तों ने गंगा दशहरा से पूर्व जिला प्रशासन से यमुना में शुद्ध गंगाजल छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक मंगलवार को राधा निवास कार्यालय पर आयोजित की गई। इसमें गंगा दशहरा से पूर्व यमुना में गंगाजल छोड़े जाने की मांग रखी गई। जिला अध्यक्ष पंडित दुष्यंत सारस्वत ने कहा मथुरा धार्मिक स्थल होने के कारण देश विदेश से लाखों करोड़ों श्रद्धालु यहां ब्रज दर्शन करने आते हैं तथा यमुना में स्नान भी करते हैं इस समय यमुना में गंदगी का अंबार है। इस पानी में लोग आचमन कैसे करेंगे। घाट किनारे सफाई ना होने के कारण सिल्ट जमा हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशासन बेपरवाह बना हुआ है। गंगा दशहरा हिंदुओं का प्रमुख पर्व है इस दिन लाखों श्रद्धालु यमुना में स्नान करते हैं स्थानीय प्रशासन तत्काल समस्याओं को दूर कर यमुना में जल छोड़ा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष श्याम कुमार शर्मा ने कहा संगठन मुख्यमंत्री से मांग करता है कि गंगा दशहरा से पूर्व हथिनी कुंड से जल छोड़ा जाना चाहिए। बैठक में योगेश सारस्वत, हरिओम शर्मा, मोहन श्याम शर्मा, दीपक गोस्वामी, विष्णु उपाध्याय, रामकुमार, नेहा गोस्वामी, अनुराधा शर्मा, प्रमोद शर्मा, प्रहलाद शर्मा एडवोकेट, बादल उपाध्याय, प्रभु कांत उपाध्याय, उमाशंकर शर्मा, विकास शर्मा, शालिनी हरियाणा, बबीता सारस्वत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed