{"_id":"5e3463b68ebc3e4b2f089135","slug":"froad-mathura-news-agr427263496","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ ने पकड़ा रेलवे टिकट दलाल 19-26-28","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ ने पकड़ा रेलवे टिकट दलाल 19-26-28
विज्ञापन
मथुरा जंक्शन पर आरपीएफ द्वारा पकड़ा गया टिकट दलाल
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। आरपीएफ ने एक व्यक्ति को रेलवे जंक्शन पर अवैध रूप से तत्काल टिकट बनावाते हुए पकड़ लिया। उसके कब्जे से अवैध रूप से बनवाई गई तत्काल की टिकट व अन्य चार टिकट व फार्म आदि बरामद किए हैं।
धौलीप्याऊ की गली गंगा सिंह निवासी रामसिंह शुक्रवार सुबह 11 बजे रेलवे जंक्शन पर किसी अन्य नाम से टिकट बनवाने के लिए पहुंचा था। रेलवे के रिजर्वेशन काउंटर पर वह रेलकर्मियों से तत्काल टिकट बनवाने को लेकर झगड़ा करने लगा। मौके पर तैनात आरपीएफ के एसआई रमेश फौजदार की टीम ने रामसिंह से पूछताछ की और उससे परिचय पत्र आदि मांगे तो, वह नहीं दिखा सका।
आरपीएफ रामसिंह को पकड़कर आरपीएफ थाने ले गई और तलाशी ली तो उससे थर्ड एसी के तत्काल टिकट, तीन सामान्य रिजर्वेशन टिकट व चार भरे हुए रेलवे टिकट के फार्म बरामद किए। आरपीएफ प्रभारी सीबी प्रसाद ने बताया कि जिन नामों से राम सिंह ने टिकट बनवाए हैं, उनके बारे में वह पुख्ता जानकारी नहीं दे सका। वह प्रति व्यक्ति से टिकट के एवज में 200 से लेकर 300 रुपये तक अतिरिक्त वसूली करता है। आरपीएफ ने रामसिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।