{"_id":"67e6f0a8e1a2eb759c033784","slug":"four-people-travelling-in-a-car-accused-of-robbing-a-canter-driver-mathura-news-c-29-1-mtr1013-374677-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कार सवारों 4 लोगों पर कैंटर के चालक से लूट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कार सवारों 4 लोगों पर कैंटर के चालक से लूट का आरोप
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार रात कैंटर चालक से गाड़ी सवार चार युवकों ने मारपीट कर पर्स लूट लिया, विरोध करने पर परिचालक को भी पीटा और कार से टक्कर मारकर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। आरोप है पुलिस ने मामला रफा-दफा कर पीड़ित को थाने से भगा दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि वाणिज्य कर विभाग के कर्मचारियों द्वारा गाड़ी को पकड़ा गया था।
गांव सुहागपुर निवासी अजीत सिंह ने बताया कि रात लगभग 2 बजकर 25 मिनट पर दिल्ली से कैंटर में परचून का सामान लेकर आगरा जा रहा था। रास्ते में सामान पर ऊपर से बंधा रस्सा ढीला हो गया। उसे कसने के लिए जब माइल स्टोन 73 पर गाड़ी रोकी, तभी नीले रंग की कार सवार 4 लोग आ गए। तमंचे के बल पर वह गाड़ी के केबिन में घुस आए और चालक को पीटकर पर्स ले जाने लगे। पर्स में 6 हजार रुपये व कागजात थे। परिचालक सुहागपुर निवासी आदेश ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उसे भी पीटकर और अपनी कार से टक्कर मारकर भाग गए। सूचना पर आरोपियों को पुलिस व टोल कर्मियों द्वारा पकड़ लिया और थाना नौहझील ले आए। घटना के संबंध में नौहझील थाने में तहरीर दी पर पुलिस ने उसे धमकाकर भगा दिया।
थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि वाणिज्य कर विभाग के कर्मियों द्वारा गाड़ी को पकड़ा गया था। कोई लूट की घटना नहीं हुई। अजीत के आरोप निराधार हैं।