फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Four devotees fainted including child due to crowd pressure at Banke Bihari temple in Vrindavan

Vrindavan: बांके बिहारी मंदिर में गर्मी से बुरा हाल, भीड़ के दबाव में बच्चे सहित चार श्रद्धालु बेहोश

Thu, 27 Jun 2024 03:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Jun 2024 03:03 PM IST
सार

वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में गर्मी से बुरा हाल। बुधवार की शाम अचानक श्रद्धालुओं की दबाव बढ़ गया। भीड़ के दबाव में बच्चे सहित चार श्रद्धालु बेहोश हो गए। 

विज्ञापन
Four devotees fainted including child due to crowd pressure at Banke Bihari temple in Vrindavan
ठा. बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में ठा. बांके बिहारी मंदिर में बुधवार शाम श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के दबाव में एक बच्चे सहित चार श्रद्धालु बेहोश हो गए। उनको भीड़ से निकालकर उपचार को ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तबीयत में सुधार होने पर सभी अपने-अपने घर वापस लौट गए।

विज्ञापन


बांके बिहारी चौकी मार्ग से लेकर विद्या पीठ चौराहा तक बुधवार को श्रद्धालुओं की शाम की पाली में दर्शन को भीड़ हो गई। इस भीड़ के दबाव और उमस भरी गर्मी व के कारण बांके बिहारी मंदिर के अंदर आठ वर्षीय यश पुत्र बबलू निवासी जोधपुर, मोनिका निवासी जालंधर, पंजाब गेट नंबर एक के पास, ईशु डागुर पुत्री कृष्णा निवासी अलीगढ़, मंदिर के अंदर और नेहा पत्नी त्रिनाध निवासी विशाखापट्टनम, गेट नंबर एक के पास रात आठ बजे करीब एक-एक कर बेहोश हुए। इनको तत्काल मंदिर में तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक उपचार किया। ओआरएस के घोल, इंजेक्शन व दवाओं के बाद इनकी तबीयत में सुधार हुआ। इसके बाद इन्हें घर को रवाना किया गया।

विज्ञापन

आस्था के सागर में डूबी बांके बिहारी मंदिर प्रशासन की गाइडलाइन

बांके बिहारी मंदिर प्रशासन की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है। मगर, श्रद्धालु इसका पालन नहीं कर रहे हैं। भारी संख्या में महिला, बुजुर्ग और बच्चे भी अपने आराध्य के दर्शन को पहुंच रहे हैं। जबकि मंदिर प्रशासन ने भीड़ के दबाव में श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने की घटनाओं को देखते हुए इन्हें दर्शन के लिए न आने की गाइडलाइन जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बांके बिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीश कुमार ने बताया कि मंदिर प्रशासन की ओर जारी गाइडलाइन के अनुसार ठा. बांकेबिहारी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सचेत किया है कि श्रद्धालु भीड़ के दौरान मंदिर में छोटे बच्चे, बुजुर्ग, दिव्यांग एवं बीमार व्यक्ति को अपने साथ लेकर मंदिर न आएं। गर्मी के दौरान व्रत करने एवं डॉक्टर के परामर्श के अनुसार दवाई न लेने से दर्शनार्थियों को खासतौर पर महिलाओं को स्वास्थ्य खराब हो जाता है। ऐसे में चिकित्सक से परामर्श और चिकित्सा लाभ लेने के बाद ही मंदिर आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed