{"_id":"69a1e57c2e4c066b0d07bee5","slug":"four-accused-arrested-in-the-ajai-firing-case-mathura-news-c-412-1-mt21004-5676-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: आझई फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: आझई फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। थाना जैंत क्षेत्र के गांव आझई में बुधवार को हुए संघर्ष और सरेराह फायरिंग के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
थाना पुलिस ने बताया कि आझई निवासी पदमा उर्फ पदम सिंह को उसके घर से ही दबोचा गया है, जबकि तीन अन्य आरोपी मानसिंह, पप्पू और दलवीर को आझई सर्विस रोड के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
दरअसल, बुधवार को गांव में करीब एक घंटे तक फायरिंग के बाद इलाके में हदशत फैल गई थी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल अभी भी तैनात है। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। भागे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। संवाद