फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Foundation stone ceremony held on Shri Krishna Janmashtami

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर किया जाएगा शिला पूजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone ceremony held on Shri Krishna Janmashtami
वृंदावन। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन में व्यापक जन-जागरण अभियान चलाने की रणनीति तैयार करने के लिए सोमवार को धर्म रक्षा संघ की धर्मसभा हुई। मां ध्यानमूर्ति सेवा संस्थान में हुई सभा में संतों और पदाधिकारियों ने आंदोलन को व्यापक स्तर पर ले जाने, जनसंपर्क बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर मंथन किया।
विज्ञापन

बैठक में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन प्रस्तावित शिला पूजन और छह दिसंबर को प्रस्तावित कारसेवा के आयोजनों पर भी चर्चा कर रणनीति बनाई गई। महामंडलेश्वर स्वामी मां ध्यानमूर्ति गिरी महाराज की अध्यक्षता में हुई सभा में चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि करोड़ों सनातनियों की आस्था का केंद्र है। उन्होंने कहा कि देश में औरंगजेब जैसी सोच के लिए कोई स्थान नहीं है।
विज्ञापन

भारत में सनातनी विचारधारा को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने छह दिसंबर के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भी बात रखी। धर्म रक्षा संघ मातृशक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर मां ध्यानमूर्ति गिरी महाराज ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के प्रति समाज को जागरुक करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने संत समाज से इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को व्यापक स्तर पर आगे ले जाने की जरूरत है। इसके लिए देशभर में जनसंपर्क और जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिला पूजन कार्यक्रम के माध्यम से अधिक से अधिक धर्मप्रेमी लोगों को आंदोलन से जोड़ने की योजना है। छह दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियां भी संगठन स्तर पर की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed