फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Former block pramukh accused of trying to burn daughter-in-law alive

Mathura News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर बहू को जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Former block pramukh accused of trying to burn daughter-in-law alive
मथुरा। पूर्व ब्लाक प्रमुख और भाजपा नेता की पुत्रवधू मंगलवार को अपने बेटे और परिजन के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचीं। एसएसपी के न मिलने पर वह वापस लौट गईं। विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज न देने पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश करने व घर से निकालने का आरोप लगाया है। जबकि दूसरी ओर विवाहिता के पति ने कृष्णा नगर चौकी में पत्नी पर संपत्ति नाम न करने पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन



वृंदावन की शीतल छाया निवासी शिल्पी गौतम ने बताया कि 13 जुलाई 2013 को उनकी शादी शहर कोतवाली कृष्णा नगर की बैंक कॉलोनी निवासी भाजपा नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख पन्ना लाल गौतम के पुत्र अनुराग गौतम के साथ हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि वह पिछले 11 सालों से शादी को बचाने के लिए प्रयास कर रही हैं, लेकिन सास-ससुर और पति फ्लैट और नकदी की मांग को लेकर उत्पीड़न करते रहे।
विज्ञापन


सोमवार को पति अनुराग गौतम और ससुरालियों ने पीटा और धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता के भाई बादल गौतम, गौरव गौतम ने बताया कि सोमवार को शिल्पी ने फोन किया। फोन पर उनकी बहन ने बताया कि उसके शरीर पर पेट्रोल डाल दिया और जिंदा जलाने की कोशिश कर रहे हैं। वह तत्काल बहन के ससुराल पहुंच गए। यहां उनके साथ भी मारपीट की गई। कोतवाली में उनकी सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को वह एसएसपी कार्यालय पहुंचे, लेकिन एसएसपी के न मिलने पर वह वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इधर, कृष्णा नगर बैंक कॉलोनी निवासी अनुराग गौतम ने चौकी प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनकी पत्नी शिल्पी शादी के कुछ समय बाद ही परिजन से अलग रहने की जिद करने लगी। उसे समझाया तो वह मां के नाम मकान को अपने नाम कराने की जिद करती। उसे काफी समझाया, लेकिन वह समझने को तैयार नहीं थी।


सोमवार को उसने गाली-गलौज की और अपने भाई बादल गौतम, गौरव गौतम, सौरभ गौतम को बुला लिया। सभी ने घर में घुसकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। बचाने आए भाई ललित, पिता पन्ना लाल से भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी देवपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार उनसे नहीं मिला है। यदि वह मिलता है तो उनकी तहरीर पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed