फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fog has disrupted the movement of trains, trains are arriving at the junction with a delay of 10 to 18 hours

Railway News: कोहरे ने लगाया ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, 10 से 18 घंटे तक की देरी...ये गाड़ियां चल रही लेट

Fri, 29 Nov 2024 01:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Nov 2024 01:38 PM IST
सार

कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। आलम ये है कि ट्रेन 10 से 18 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में यात्री अपना रिजर्वेशन भी कैंसिल करा रहे हैं।  

 

विज्ञापन
Fog has disrupted the movement of trains, trains are arriving at the junction with a delay of 10 to 18 hours
मथुरा रेलवे जंक्शन - फोटो : mathura

विस्तार

कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन ऐसा प्रभावित हुआ कि अभी तक पटरी पर नहीं आ पाया है। ट्रेनें 10 से 18 घंटे की देरी से जंक्शन आ रही हैं। ऐसे में यात्री परेशान होकर अपने रिजर्वेशन तक निरस्त करा रहे हैं। बुधवार को शाम तक 133 लोगों ने अपने रिजर्वेशन निरस्त कराए। बृहस्पतिवार को अप-डाउन की डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रेनें देरी से चल रही थीं।
विज्ञापन


ऐसे में जंक्शन पर यात्रियों को परेशानी के बीच इंतजार करना पड़ा। ऐसे में कई यात्री रिजर्वेशन निरस्त कराकर अन्य साधन से अपने गंतव्य को रवाना हुए। ट्रेन 18478 कलिंग उत्कल एक्सप्रेस ऋषिकेश से पुरी तक जाती है, लेकिन यह 18 घंटे देरी से चल रही थी। ट्रेन 07364 ऋषिकेश से हुबली एक्सप्रेस 9 घंटे देरी से चल रही थी। इसका जंक्शन पर आने का समय दोपहर 3 बजे है, लेकिन रात 12 बजे के बाद आई।
विज्ञापन


आंबेडकरनगर कटरा एक्सप्रेस 10 घंटे लेट चल रही थी। बुधवार रात 12.23 बजे आनी थी, लेकिन सुबह 9 बजे जंक्शन पर पहुंची। जीटी एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से, अंडमान एक्सप्रेस ड़ेढ घंटे देरी से, हिमाचल एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से चल रही थी। इसके अलावा पंजाब मेल, छत्तीसगढ़, समता एक्सप्रेस, इंदौर एक्सप्रेस भी एक से तीन घंटे देरी से जंक्शन पहुंचीं। ट्रेनों का संचालन प्रतिदिन बिगड़ रहा है। इसके चलते यात्री कंफर्म रिजर्वेशन निरस्त करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने दिया सुझाव
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कोहरे के कारण ट्रेनें देरी से चल रही हैं। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वह यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल एप से चेक करते रहे। इसके बाद ही घर से निकलें। साथ ही सर्दी से बचने के लिए घर से कंबल और गर्म कपड़े साथ लेकर यात्रा करें।


जंक्शन पर रिजर्वेशन निरस्त की 5 दिन की स्थिति
तिथि यात्री रुपये
23 नवंबर 130 1.10 लाख
24 नवंबर 128 55 हजार
25 नवंबर 135 81 हजार
26 नवंबर 102 70 हजार
27 नवंबर 133 1 लाख

ट्रेनों के समय को बेहतर रखने के किए जा रहे प्रयास 
पीआरओ रेलवे आगरा प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कोहरे की वजह से ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ रहा है। खासकर उत्तर भारत से आने वाली ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। यात्रियों को परेशानी नहीं हो इसके लिए आगरा मंडल की ट्रेनों के समय को बेहतर रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed