फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   flood like situation in mathura after rain

10 मिमी बरसात में डूबा शहर

Thu, 06 Aug 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Thu, 06 Aug 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
flood like situation in mathura after rain
शहर में 10 मिलीमीटर बरसात ने अफसरों की कार्यशैली की कलई खोल कर रख दी। गुरुवार को बारिश के बाद हुए जलभराव से कई मार्ग पूरी तरह बंद हो गए। मजबूरन राहगीरों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। रिक्शे पलटे और महिलाएं गंदे पानी में गिर पड़ीं। बुजुर्ग प्रशासन को कोसते नजर आए।
विज्ञापन


गुुरुवार को मेघ बरसे तो गरमी से परेशान लोगों के चेहरे खिल उठे। शहर में बरसात ने व्यवस्थाओं के नाम पर अफसरों की कलई खोल कर रख दी। नया बस स्टैंड और भूतेश्वर पर जलभराव के बीच ही लोग गुजरे। नया बस स्टैंड के निकट रेलवे पुल के नीचे जल भराव होने के कारण राहगीरों को जान जोखिम में डाल रेलवे लाइन से गुजरना पड़ा। स्कूली बच्चे भी साइकिल के साथ रेलवे लाइन को पार करते नजर आए।
विज्ञापन


इस दौरान टूटी सड़कों में कई दुपहिया वाहन और सवारी से भरे रिक्शे पलट गए। महिलाएं अफसरों को कोस रही थीं तो बुजुर्ग भी बमुश्किल गंतव्य को पहुंच सके। बरसात के बाद शहर में जगह-जगह सड़क धंस गई। कई स्थानों पर जल निगम द्वारा बनाए गए सीवर के मेनहोल धंस गए तो कई स्थानों पर अंडरग्राउंड विद्युत केबल वाली सड़क पांच से सात फीट तक सड़क धंस गई। ये जानलेवा गड्ढे कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दोनों के लिए लंबे समय से शहर के लोग जनपद के आला अफसरों से जल निगम और केईआई कंपनी और पालिका के कार्य की शिकायत की जा रही हैं, लेकिन कोई नतीजा सामने नहीं आ रहा है। इसका खामियाजा शहर के आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। गुरुवार को राया शोध केंद्र पर 10 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई है। दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, रात का 23 डिग्री दर्ज किया गया है।



केबल खोदाई से घर में घुसा पानी
चूना कंकड़ गली में बिजली की केबल डालने के लिए लापरवाही के साथ की गई खुदाई के चलते घर में नींव से पानी घुस गया। पीड़ित प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने पालिकाध्यक्ष और ईओ से जल्द ही पानी रुकवाने की मंाग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed