फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five month old boy kidnapped from Mathura railway station

मथुरा स्टेशन से मासूम अगवा: जन्माष्टमी पर दर्शन करने आया था परिवार, पांच माह के बच्चे को उठा ले गए पति-पत्नी

Wed, 09 Sep 2026 08:36 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 09 Sep 2026 08:36 PM IST
सार

यूपी के मथुरा रेलवे स्टेशन से पांच माह के मासूम को अगवा कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बच्चे को उठाकर ले जाने वाले पति-पत्नी सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं। 

विज्ञापन
Five month old boy kidnapped from Mathura railway station
अगवा मासूम और स्टेशन पर बैठा परेशान दंपती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दर्शन करने आए उन्नाव के दंपती के पांच माह के बेटे सूर्या मिश्रा को मंगलवार तड़के अगवा कर लिया गया। पीड़ितों का आरोप है कि खुद को पति-पत्नी बताने वाले युवक-युवती वारदात को अंजाम देकर भाग गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, जिसमें आरोपी बच्चे के साथ कैद हुए हैं। हाईवे पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन


उन्नाव के पाठकपुर निवासी देवशंकर मिश्र (28) अपनी पत्नी गौरी मिश्रा, तीन वर्ष की बेटी प्रिया और पांच माह के बेटे सूर्या मिश्रा के साथ चार सितंबर को मथुरा आए थे। छह सितंबर को वृंदावन से मथुरा लौटने के बाद देवशंकर परिवार समेत जंक्शन रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार के बाहर यात्री प्रतीक्षालय में रुक गए। यहीं उनकी मुलाकात खुद दंपती बताने वाले युवक-युवती से हुई। आरोपियों ने देवशंकर के परिवार से दोस्ती कर ली और रात में उनके पास ही सोने लगे। देवशंकर ने बताया कि उनकी पत्नी को दोनों की हरकतों पर कुछ शक हुआ था। 7 सितंबर की रात नौ बजे आरोपियों ने उनके पास बिस्तर बिछाया। इस पर गौरी बच्चों को लेकर थोड़ी दूर जाकर लेट गईं थीं।
विज्ञापन


 

कुछ देर बाद युवती गौरी के पास पहुंच गई। गौरी ने इसका विरोध किया। युवती ने प्रतीक्षालय की देखरेख करने वाली महिला कर्मी से गाली-गलौज की शिकायत कर गौरी को बाहर करवा दिया। इसके बाद देवशंकर का परिवार प्रतीक्षालय के बाहर पीपल के पेड़ के नीचे चबूतरे पर सोने के लिए चला गया। घटना के बाद दंपती ने अनहोनी की आशंका पर जागने का निर्णय लिया। मंगलवार तड़के चार बजे गौरी जाग गईं, जिसके बाद देवशंकर सो गए। सुबह पांच बजे गौरी बाथरूम गईं। इसी दौरान आरोपी उनके पांच माह के बेटे सूर्या को उठा ले गए। गौरी के लौटने पर बच्चा गायब मिला। उन्होंने तुरंत यूपी डायल-112 पर सूचना दी।

सूचना मिलते ही जीआरपी और हाईवे थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी सूर्या के साथ दिखाई दिए हैं। हाईवे थाना पुलिस ने अज्ञात दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ रिफाइनरी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर बच्चे की तलाश की जा रही है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों और बच्चे की तलाश में जुट गई हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed