फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fire breaks out following explosion in PNG line in Mathura three people suffer burns

मथुरा: पीएनजी लाइन में धमाके के साथ लगी आग, 12 फीट ऊंची उठी लपटें, मच गई अफरातफरी; तीन लोग झुलसे

Sun, 06 Sep 2026 10:38 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 06 Sep 2026 10:38 PM IST
सार

पीएनजी लाइन में धमाके के साथ लगी आग पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। गैस आपूर्ति बंद होने के बाद करीब आधे घंटे में पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Fire breaks out following explosion in PNG line in Mathura three people suffer burns
पीएनजी लाइन में आग लगने के बाद उठी लपटें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां की राधा विहार कॉलोनी में रविवार शाम पीएनजी लाइन में आग लगने से भगदड़ जैसे हालात बन गए। तेज धमाके के बाद गैस लाइन से 10 से 12 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं। करीब आधे घंटे तक गैस रिसाव जारी रहने से कॉलोनीवासी दहशत में घरों से बाहर निकल आए। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग झुलस गए।
विज्ञापन


विज्ञापन


कॉलोनी निवासी मुकुट ने बताया कि रात करीब आठ बजे अचानक तेज धमाका हुआ। लोग बाहर आए तो कॉलोनी गेट के पास बने पीएनजी चैंबर से आग की लपटें निकल रही थीं। आग आसपास फैलने लगी तो लोगों ने रास्ता बंद कर दिया। मुकुट का आरोप है कि पीएनजी लाइन बिछाने वाले ठेकेदार ने चैंबर पर ढक्कन नहीं लगाया था, जिससे लाइन ने आग पकड़ ली। ग्रीन गैस लिमिटेड के कार्यालय में फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैस आपूर्ति बंद होने के बाद करीब आधे घंटे में पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। हादसे में मुकुट के 14 वर्षीय पुत्र मयंक, 18 वर्षीय पुत्र आदित्य और बहन मीरा झुलस गए। तीनों को अस्पताल ले जाया गया। कॉलोनीवासियों ने लापरवाही की जांच और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed