{"_id":"65526de8f8d7c5371a083054","slug":"father-reached-hospital-before-daughters-hands-turned-yellow-mathura-news-c-369-1-mt11002-3696-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा पटाखा बाजार अग्निकांड पीड़ितों का दर्द: बेटी के हाथ पीले करने की थी तैयारी, अब मौत से जंग लड़ रहा पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा पटाखा बाजार अग्निकांड पीड़ितों का दर्द: बेटी के हाथ पीले करने की थी तैयारी, अब मौत से जंग लड़ रहा पिता
Tue, 14 Nov 2023 12:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 12:11 PM IST
सार
अग्निकांड पीड़ितों में मोहन सिंह का तो इस हादसे के बाद मानो परिवार पूरी तरह टूट ही गया है। दो बेटों के साथ मोहन सिंह अस्पताल में मौत से जंग लड़ रहा है।
विज्ञापन
मथुरा के पटाखा बाजार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के राया में पटाखा बजार में हुए भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों की दिवाली काली कर दी। बेटी की शादी करने के लिए चार पैसे कमाने की जुगत में यहां पटाखे की दुकान सजाने वाले पिता ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उसके साथ ये हादसा होगा।
बेटी की धूमधाम से शादी करने के लिए पिता अपने तीनों बेटों के साथ आतिशबाजी बेचने राया गए थे पर उन्हें क्या पता था कि बाजार से सकुशल घर नहीं लौटेंगे। तीनों बेटों के साथ उन्हें अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझना पड़ेगा।
नौहझील के आजाद नगर निवासी मोहन सिंह ने आतिशबाजी बेचने के लिए प्रशासन से अनुमति ली थी। वह अपने तीनों बेटे रिंकू, जतिन और राजेश के साथ राया पहुंचे। आग लगने से दुकान भी जलकर राख हो गई और वह तीनों पुत्रों के साथ बुरी तरह से झुलस गए। इसकी जानकारी जब उसके परिजनों को लगी तो वे पहले जिला अस्पताल पहुंचे और वहां से आगरा गए।
विज्ञापन
मोहन सिंह की बेटी रेखा की 26 नवंबर को सगाई है और 28 को शादी है। ग्रामीणों में चर्चा है कि अब रेखा की शादी कैसे होगी। इधर, रेखा के ससुरालियों को जानकारी हुई तो वे भी अस्पताल पहुंचे।