फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father-in-law caught daughter-in-law with dirty intentions husband kicked her out of house

UP: घर में बहू थी अकेली और ससुर की डोल गई नीयत..., पार कर दीं बेशर्मी की हदें; पति ने भी उसे ही दी ये सजा

Mon, 07 Aug 2023 09:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Mon, 07 Aug 2023 09:41 AM IST
सार

महिला ने बताया कि पति पीएसी में हैं और ड्यूटी पर रहते हैं। इसका फायदा उठाकर ससुर ने पहले अश्लीलता करना शुरू कर दिया। लोकलाज के डर से वो चुप रही तो ससुर की हिम्मत बढ़ गई और एक दिन जब वो घर में अकेली थी तो ससुर ने उसे बुरी नीयत से दबोच लिया। पति से शिकायत की तो उसने भी ससुर का ही साथ दिया।  
 

विज्ञापन
Father-in-law caught daughter-in-law with dirty intentions husband kicked her out of house
women crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के राया थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि उसके पति पीएसी में हैं। वह घर पर सास-ससुर के साथ रहती है। एक दिन जब उसकी सास घर पर नहीं थी तो ससुर ने उसे गंदी नीयत से दबोच लिया। उसने किसी तरह अपनी आबरू बचाई। वहीं जब इस बात की शिकायत उसने पति से की तो उसे ही सजा मिली। पति ने ससुर का साथ देते हुए महिला को घर से निकाल दिया। पीड़िता के आरोपों के बाद पुलिस ने पीएसी कर्मी पति, ससुर सहित पांच पर केस दर्ज  कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  स्मार्ट चाबी का कमाल: लिफ्ट लेकर बदमाशों ने लूटी कार, पर भूल गए ये जबरदस्त फीचर; एक किमी ही दौड़ा सके

विज्ञापन

शादी को हुए हैं दो साल 

पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी मई 2021 में राया इलाके के युवक से हुई थी। पति पीएसी में नौकरी करता है। शादी में पिता द्वारा दिए दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। पति, ससुर, सास, दो ननद बुलेट बाइक और दो लाख रुपये की मांग पर अड़ गए। मना करने पर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। इस दौरान पति की भी उससे दूरियां बढ़ने लगीं। 

ये भी पढ़ें -  बर्थडे पार्टी ने पहुंचाया अस्पताल: होटल में खाना और मस्ती, फिर पार्किंग में कर बैठे ये गलती; जमकर हुई पिटाई

विज्ञापन

पति की बेरुखी से बढ़ी ससुर की हिम्मत 

पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति की बेरुखी देख ससुर ने अश्लीलता करना शुरू कर दिया। लोकलाज के डर से किसी को नहीं बताया तो ससुर की हिम्मत बढ़ गई। ससुर ने सात फरवरी 2022 को घर में अकेले पाकर उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया। इसकी जानकारी जब पीड़िता ने अपने पति और सास को दी तो उन्होंने भी ससुर का ही साथ दिया। 

ये भी पढ़ें -  UP: 'मौत' के आधा घंटे बाद जीवित हुए भाजपा नेता, परिवार वाले रो रहे थे, तभी जागी चेतना और खोलीं आंखें

विज्ञापन

दर्ज हुआ मुकदमा 

पीड़िता ने बताया कि पति और सास ने उसे जान से मारने की कोशिश की। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस की शरण ली। पीड़िता के आरोप सुनकर पुलिस हैरान है। मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर महिला थाना अलका ठाकुर ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed