{"_id":"64cf744144b9fab26a0d89a4","slug":"doctor-declared-bjp-leader-dead-started-breathing-as-soon-as-reached-home-readmitted-to-hospital-2023-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'मौत' के आधा घंटे बाद जीवित हुए भाजपा नेता, परिवार वाले रो रहे थे, तभी जागी चेतना और खोलीं आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'मौत' के आधा घंटे बाद जीवित हुए भाजपा नेता, परिवार वाले रो रहे थे, तभी जागी चेतना और खोलीं आंखें
Sun, 06 Aug 2023 06:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 06 Aug 2023 06:32 PM IST
सार
भाजपा नेता को उपचार के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद परिवार के लोग उन्हें घर ले गए। वहां जब परिवार के लोग रो रहे थे, तभी उनकी सांसें चलने लगीं।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर खड़े परिवार के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बघेल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घरवाले उन्हें लेकर घर पहुंचे तो वहां उनमें चेतना आ गई। ये देख घरवालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्हें तत्काल ही दूसरे अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन
घर पहुंचने पर चलने लगी सांसे
परिवार के लोगों ने बताया कि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश बघेल एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन उन्हें सराय ख्वाजा स्थित आवास पर ले गए। उनके भतीजे मुकेश बघेल ने बताया कि घर पहुंचने पर उनको चेतना आई और आंखे भी खोंली। ये देख परिवार के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। तत्काल दोबारा से गुरुद्वारा के पास स्थित दूसरे निजी हॉस्पिटल में ले गए, जहां उन्हें भर्ती कराया गया है। अभी परिजन वहीं डटे हुए हैं।ये भी पढ़ें - UP: भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया की जाएगी सांसदी?... इनकी गवाही पर हुई सजा; जानिए क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर लगी लोगों की भीड़
वहीं ये खबर मिलते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंच गए। सभी उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक उन चिकित्सकों का कोई बयान नहीं आया है, जिनके द्वारा उन्हें मृत घोषित किया गया था।ये भी पढ़ें - भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया को दो साल की सजा: विपक्षी बोले- राहुल गांधी की तरह तुरंत रद्द हो संसद सदस्यता