स्मार्ट चाबी का कमाल: लिफ्ट लेकर बदमाशों ने लूटी कार, पर भूल गए ये जबरदस्त फीचर; एक किमी ही दौड़ा सके
बदमाशों ने कार तो लूट ली, लेकिन नए फीचर के बारे में भूल गए। बदमाशों ने कार से चालक को फेंक दिया, लेकिन चाबी उसी के पास थी। एक किलोमीटर दौड़ने के बाद कार बंद हो गई, जिसके बाद बदमाश कार को छोड़कर भाग गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के फरह में लिफ्ट लेकर बैठे दो बदमाशों ने न्यू आगरा के एक युवक की कार लूट ली। कार चालक को एक सूनसान जगह फेंक दिया और कार को दौड़ा दिया। इस दौरान बदमाश भूल गए कि जिस कार को लूटा है, उसकी चाबी स्मार्ट है। एक किमी आगे जाकर कार बंद हो गई। स्टार्ट न होने पर बदमाश कार को फरह चौराहे के हनुमान मंदिर के पास छोड़कर भाग गए।
ये भी पढ़ें - UP: आशिकी का भूत उतारने के लिए बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई, फिर युवक ने बोला कुछ ऐसा...;युवती भी मान गई हार
न्यू आगरा निवासी सौरभ अपनी कार से मथुरा की तरफ जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने दो लोगों को कार में बैठा लिया। दोनों ने भीमनगर गांव के समीप कार रुकवा कर सौरभ को बाहर फेंक दिया, लेकिन बदमाश इस दौरान ये भूल गए कि जब तक चाबी कार में नहीं रहेगी, तब तक कार एक किमी से दूर नहीं जा सकती है। सौरभ को कार से फेंकने के दौरान इस ओर बदमाशों का ध्यान ही नहीं था।
ये भी पढ़ें - पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर उजाड़ा 'सुहाग': दिल्ली में हत्या कर शव अलवर में दफनाया, दोनों हैं CRPF में कांस्टेबल
कार हो गई बंद, भागे बदमाश
कार की चाबी सौरभ की जेब में ही रखी थी। जिसकी वजह से करीब एक किलोमीटर दूर जाकर कार बंद हो गई। बदमाशों ने कार को स्टार्ट करने का खूब प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हुए। बदमाश कार को फरह चौराहे के समीप हनुमान मंदिर के सामने छोड़कर भाग गए।
ये भी पढ़ें - UP: 'मौत' के आधा घंटे बाद जीवित हुए भाजपा नेता, परिवार वाले रो रहे थे, तभी जागी चेतना और खोलीं आंखें
खड़ी मिली कार
सूचना के बाद पुलिस रविवार तड़के से ही छानबीन में लगी थी। दोपहर में हनुमान मंदिर के सामने से पुलिस ने कार कब्जे में ले ली। थाना प्रभारी सुरेश चंद ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।