{"_id":"78b600c886f63fbbde6e9f559f170c78","slug":"farmers-started-protest-again-in-mathura-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सब्र का इम्तहान न ले प्रशासन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सब्र का इम्तहान न ले प्रशासन’
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Wed, 05 Aug 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दामोदरपुरा में धरने पर बैठे गोकुल बैराज डूब क्षेत्र से प्रभावित किसानों ने फिर चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जिला प्रशासन पीड़ितों के सब्र की परीक्षा न ले। 10 माह पहले आक्रोश को भले ही पुलिस ने लाठी और फायरिंग से बलपूर्वक दबा दिया हो लेकिन इस बार यह मौका नहीं मिलेगा।
बुधवार को दामोदरपुरा में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन लगातार किसानों को भ्रमित करता रहा है। 17 साल बाद भी किसानों को उनकी ही जमीन का मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। किसान कोर्ट के सहारे मुआवजा लेने को मजबूर हैं। जिला प्रशासन के पास जो राशि मौजूद है उसका भी अब तक वितरण नहीं किया जा सका है। शासन से धनराशि आने के नाम पर गुमराह किया जा रहा है।
प्रशासन अब किसानों के सब्र का ज्यादा इम्तहान न ले। अब किसान 17 साल से पुराने मुआवजा लेकर ही हटेंगे। इस मौके पर किशना, श्यामलाल, तारा, लक्ष्मण दास, ढाल सिंह, तेज सिंह बघेल, ऊदल सेठ, खूबी आदि मौजूद थे।