फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   farmer,protest,politcal,rld workers

किसान हित के नाम पर छलावा कर रही केंद्र सरकार: जयंत चौधरी

Wed, 17 Feb 2021 12:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
farmer,protest,politcal,rld workers
मथुरा। मांट में किसान महापंचायत को संबोधित करते पूर्व सांसद जयंत चौधरी। - फोटो : MATHURA
मांट (मथुरा)। कृषि कानूनों के विरोध में मंगलवार को रालोद की महापंचायत हुई। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि केंद्र सरकार किसान हित के नाम पर छलावा कर रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान उमड़े।
विज्ञापन

जाबरा रोड स्थित ब्रज आदर्श इंटर कॉलेज के खैल मैदान पर मंगलवार को रालोद द्वारा आयोजित किसान महापंचायत में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि जबसे मोदी सरकार आई है, महंगाई के अलावा कुछ नहीं बढ़ा है। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है। सरकार एमएसपी पर कानून नहीं बना रही है।
विज्ञापन

किसानों की फसलों को मिट्टी के भाव खरीदा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि किसान आंदोलनजीवी नहीं हैं। हम राजनीतिक रोटियां नहीं सेक रहे। सरकार की ठोकर के कारण एक होने का मौका मिला है। विदाई समारोह में आंसू बहाने वाले प्रधानमंत्री किसान की बात करने पर ठहाका लगाकर उन्हें आंदोलनजीवी बताते हैं। कहा कि चौ. चरण सिंह की जयंती पर किसान घाट जाने से रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रज प्रांत अध्यक्ष चौ. बदन सिंह, योगेश नौहवार, जयवीर सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता प्यारेलाल व संचालन चौ. बदन सिंह ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनियां, बलवीर सिंह, रविंद्र नरवार, योगेश पचहरा, अशोक चौधरी, देवराज सिंह, मनोज गोयल, चतुर्भुज निषाद, भगवती सिंह, ओमप्रकाश सिंह, राजपाल भरंगर, रामवीर सिंह, देवी सिंह धनगर, अनिल पहचहरा, वीरपाल मलिक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed