{"_id":"2d32e6060d9c1bfe5c0871d74e1cd550","slug":"fair-in-village-tarauli-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी बाबा मेले में उमड़ रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी बाबा मेले में उमड़ रहे श्रद्धालु
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Wed, 25 Nov 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौमुंहा ब्लाक के गांव तरौली में आयोजित स्वामी बाबा के मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बुधवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कुंड में स्नान कर अपने इष्ट स्वामी बाबा (स्वामी कार्तिकेय) के दर्शन कर मनौती मांगी। मेला में ग्रामीणों ने खरीदारी की और यहां बच्चों के मुंडन संस्कार भी हुए।
मेले में आने वाले जादू शो, झूला आदि पर मनोरंजन भी कर रहे हैं। यहां पेयजल, सफाई, स्वास्थ्य, सुरक्षा की कोई व्यवस्था न होने से श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रशासन की ओर से मेला तक पहुंचने के लिए बस की व्यवस्था भी नहीं की गई है। लोग प्राइवेट और डग्गेमार वाहनों से मेले तक पहुंच रहे हैं।
इस बार पंचायत चुनाव की आचार संहिता के कारण कुश्ती दंगल का आयोजन नहीं किया गया। इससे पहलवानों को मायूसी हाथ लगी। लोगों का कहना है कि प्रशासन अन्य मेलों के लिए बड़ी व्यवस्थाएं करता है, लेकिन तरौली के लक्खी मेला के लिए आज तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। कुछ सिपाहियों की ड्यूटी लगा कर पुलिस अधिकारी भी पल्ला झाड़ लेते हैं।